कोटा में 4 महीने के बच्‍चे की टीकाकरण के बाद मौत, पर‍िजनों ने क‍िया हंगामा  

मामले की जांच के ल‍िए टीम गठ‍ित कर दी गई है. बच्‍चे के शव का पोस्‍टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया.

कोटा ग्रामीण के अयाना थाना इलाके में अयाना कस्बे में टीकाकरण के बाद 4 माह के बच्चे की मौत हो गई. बच्चे के परिजनों ने रविवार सुबह अयाना अस्पताल में हंगामा किया. सूचना पर अयाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत करवाया गया. पर‍िजनों ने टीका लगाने से बच्‍चे की मौत की वजह बता रहे हैं. हालांकि अस्पताल इससे इनकार कर रहा है. 

बच्चे की रात में बिगड़ी तबीयत   

अयाना निवासी रामावतार रैगर ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता शनिवार को 4 महीने के बेटे को अयाना अस्पताल में टीकाकरण करवाकर लाई थी. रात में बच्चे को जगह-जगह स्पॉट हो गए , उसके बाद उसको अस्पताल लाए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया

परिजनों की रिपोर्ट के बाद एएसआई रामधार वर्मा ने बताया कि इटावा उप जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है. पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.   

चिकित्सा प्रभारी से रिपोर्ट मंगवाई गई है 

इटावा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयकिशन मीणा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. अयाना चिकित्सा प्रभारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई गई है. एक टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी. 

यह भी पढ़ें: उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल की चौंकाने वाले रिपोर्ट, 62 फीसदी महिलाएं कुपोषित, एनीमिया के आंकड़ें भी चिंताजनक!