विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2024

अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर भीषण हादसे में 6 की मौत और 10 घायल, ज्यादातर राजस्थान के यात्री हैं शामिल

हमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और लक्जरी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना आणंद के बड़ौदा से अहमदाबाद जाते समय चिखोदरा के पास हुआ है.

अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर भीषण हादसे में 6 की मौत और 10 घायल, ज्यादातर राजस्थान के यात्री हैं शामिल

Ahmedabad-Vadodara Express Highway Accident: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर 15 जुलाई की सुबह आणंद के पास ट्रक और लक्जरी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत पर मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना आणंद के बड़ौदा से अहमदाबाद जाते समय चिखोदरा के पास हुआ है. हादसा काफी भीषण था. जिससे कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल यात्रियों में ज्यादातर राजस्थान के लोग भी शामिल हैं. घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई थी जबकि तीन की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुआ है. सभी घायलों को इलाज के लिए आणंद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. यह हादसा लग्जरी बस में पंचर होने की वजह से सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

बस पंचर होने की वजह से थी हाईवे के किनारे पर खड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही बस पीछे से टक्कर लगने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस पंचर होने के कारण हाईवे के किनारे खड़ी हुई थी. ड्राइवर, क्लीनर और यात्री बस के नीचे खड़े हुए थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और यह हादसा हो गया. सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम, आणंद फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस समेत आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की.

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. मौके पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ेंः जोधपुर से आ रही राजस्थान रोडवेज की पूरी बस बेटिकट, कंडक्टर के खिलाफ लिया एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com