Rajasthan: जयपुर में 40 फीट रोड पर बना दी 8 मंजिल इमारत, CM से शिकायत के बाद एक्शन

Rajasthan:  नगर निगम ने मानसरोवर इलाके में बन रही एक 8 मंजिला इमारत को सील किया. स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इसकी शिकायत की था. इस शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan: मानसरोवर के वार्ड-84 में एसएफएस में 40 फीट सेक्टर रोड के पास यह इमारत बन रही थी, जो नियमतः गलत है. स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से की. लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय निवासी ललित चांदगोठिया बताते हैं कि जबसे बिल्डिंग निर्माण शुरू हुआ, तभी से हमने निगम जोन उपायुक्त को शिकायत की. इसके बाद आयुक्त कार्यालय में शिकायत भी की. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई.

सीएमओ से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया

सुनवाई नहीं होने के बाद लोगों ने पहले आंदोलन भी किया. एसएफएस रेजिडेंट डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों ने धरना भी दिया. मंगलवार (27 अगस्त) को डेलिगेशन सीएमओ पहुंचा. सीएमओ से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, वहीं से नगर निगम को आदेश दिए गए. सीएमओ के निर्देश के बाद निगम के अधिकारी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर काम रुकवाया. 

Advertisement

अतिक्रमण करने वालों का सामान किया जब्त 

इसके अलावा नगर निगम की सतर्कता शाखा ने भी कई जगहों पर कार्रवाई की. इस दौरान नेशनल हैंडलूम, वार्ड-21 और वार्ड-23 में अस्थायी अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया. साथ ही 24 हजार रुपए कैरिंग चार्ज भी वसूला. अतिक्रमण करने वालों को मौखिक रूप से यह न दोहराने के लिए कहा गया है. दुबारा ऐसा करने पर भारी चालान की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी सौगात, पश्चिमी राजस्थान की बदलेगी तस्वीर; युवाओं को मिलेगा रोजगार