विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2023

राजस्थान में 'भारत माता की जय' बोलने पर 8 स्कूली छात्रों को 7 दिनों के लिए किया निलंबित, गरमाया माहौल

Students Suspended for Chanting 'Bharat Mata Ki Jai': राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां 'भारत माता की जय' के नारे लगाने पर 8 स्कूली छात्रों को 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया. मामला सामने आने के बाद माहौल गरमा गया है. भाजपा विधायक सहित अन्य लोगों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है.

राजस्थान में 'भारत माता की जय' बोलने पर 8 स्कूली छात्रों को 7 दिनों के लिए किया निलंबित, गरमाया माहौल
छात्रों के निलंबन के खिलाफ स्कूल में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग.

Students Suspended for Chanting 'Bharat Mata Ki Jai': 'भारत माता की जय' यह जयकारा लगाने पर राजस्थान के 8 स्कूली छात्रों को 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया. मामला सामने आते ही लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह हैरान करने वाला मामला राजस्थान के बारां जिले से सामने आई है. जहां की प्राइवेट स्कूल इम्मानुएल मिशन स्कूल ने अपने 8 छात्रों को 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है. बताया जाता है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी 8 छात्रों को एक पत्र भेजा गया है. जिसमें उनके निलंबित किए जाने की सूचना दी गई है. 

यह मामला सामने आते ही बारां का माहौल गरमा गया है. स्कूल प्रबंधन के इस तुगलकी फरमान से लोगों में आक्रोश है. निलंबित किए गए सभी 8 छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. 

स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को जारी की गई निलंबन संबंधी चिट्ठी.

स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों को जारी की गई निलंबन संबंधी चिट्ठी.

दूसरी ओर इस घटना के खिलाफ निलंबित किए गए छात्रों के परिजन सहित अन्य लोगों ने स्कूल में पहुंचकर प्रदर्शन किया. पूरे मामले में अन्ता विधायक कंवरलाल मीणा ने भी विधालय प्रशासन से बात की है.

निलंबन के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी से गुहार लगाने संबंधी छात्रों का आवेदन.

निलंबन के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी से गुहार लगाने संबंधी छात्रों का आवेदन.

जानिए क्या है पूरी कहानी

उल्लेखनीय हो कि बुधवार को सुखदेव सिंह गोगाहेड़ी की हत्या पर राजपूत समाज और श्री राजपूत करणी सेना के सदस्यों सहित अन्ता कस्बे में विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला जा रहा था. जब यह जुलूस विधालय के समीप पहुंचा तो विधालय के कक्षा 9वीं पढ़ने वाले छात्र तक्षित मालव सहित 8 अन्य साथी भी बाहर आ गए. प्रदर्शनकारियों के साथ नारेबाजी करते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाने लगे. 

छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होकर भारत माता की जय के जयकारे लगाना विधालय प्रशासन सहन नहीं कर पाया और आनन-फानन में कार्यवाही करते हुए छात्रों के विरुद्ध नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पत्र जारी कर दिया. पत्र अभिभावकों को जारी कर लिखा गया कि तक्षित मालव पुत्र प्रेमचंद मालव ने विद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है.  अतः इसे शाला से 7 दिन के लिए निलंबित किया जाता है. 

विद्यालय में इसे बहुत बार समझाया गया लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला इस कारण यह कदम उठाना पड़ा। कृपया छात्र का उचित मार्गदर्शन करें ताकि विद्यालय में कोई अनुचित कार्य न कर सके. मामले को लेकर तक्षित मालव के परिजनों सहित अन्य लोग भी विधालय में पहुंचे व विधालय प्रशासन से बात की.

लेकिन विधालय प्रशासन ने उनकी कोई बात नहीं सुनी. इस मामले में अन्ता विधायक कंवरलाल मीणा ने हस्तक्षेप करते हुए विधालय प्रशासन से बात की है तो वहीं हिन्दू संगठन विधालय की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - राजस्थान भाजपा में बाड़ेबंदी की चर्चा, रिसॉर्ट पहुंचकर BJP नेता ने विधायक बेटे को कराया मुक्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com