Fire In Jaipur : जयपुर के सोडाला थाना इलाके के हसनपुरा स्थित एनबीसी के पास भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक़ आग गद्दों के एक गोदाम में लगी है. जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया.
Advertisement
दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं. आग की लपटें तेज होने के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन काबू पाने की कोशिश जारी है.
(खबर अपडेट की जा रही है )
यह भी पढ़ें - राजस्थान कोचिंग सेंटर विधेयक-2025 आने से पहले कोचिंग संस्थानों में हड़कंप, धराशायी हो जाएगा व्यापार !