विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

Rajasthan: बेहोश और हाथ बंधे हुए, पटरी पर लेटा मिला युवक, लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर बचाई जान 

युवक की पहचान ओसियां कस्बे के नयापुरा निवासी कानाराम भील के रूप में हुई है. रेलवे कर्मचारी जेठाराम चौधरी ने युवक को बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

Rajasthan: बेहोश और हाथ बंधे हुए, पटरी पर लेटा मिला युवक, लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर बचाई जान 
ट्रेन की पटरियों पर लेटा शख़्स

Jodhpur News: जोधपुर के ओसियां से एक बड़ी खबर सामने आई है. ओसियां रेलवे स्टेशन के पास देर रात एक युवक बेहोशी की हालत में हाथ बंधे हुए ट्रेन की पटरी पर लेटा मिला. रूणिचा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14087 रात करीब 12 बजे वहां से गुजर रही थी, तभी लोको पायलट किशोर कुमार की सतर्कता और सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर युवक की जान बचा ली गई.

युवक की पहचान ओसियां कस्बे के नयापुरा निवासी कानाराम भील के रूप में हुई है. रेलवे कर्मचारी जेठाराम चौधरी ने युवक को बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. ओसियां थाना प्रभारी सुरतान सिंह ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन से उतरकर युवक की स्थिति का जायजा लिया. मौके पर युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसके हाथ बंधे हुए थे. रेलवे विभाग के अनुसार, युवक की पहचान ओसियां कस्बे के नया पुरा निवासी कानाराम भील के रूप में हुई है. घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उप जिला अस्पताल ओसियां पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. ओसियां थाना प्रभारी सुरतान सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि युवक खुद ट्रैक पर गया था या किसी ने उसे जबरन वहां डाल दिया. मामले की जांच की जा रही है और अभी तक किसी अन्य व्यक्ति की ओर से इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें - पंच-पटेलों का तुगलकी फरमान, 55 परिवारों का हुक्का-पानी बंद, पूरे गांव को दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com