विज्ञापन

जोधपुर में बारिश का कहर: घर में सो रहे परिवार पर गिरी छत की स्लैब; 8 साल की बच्ची की मौत, 4 घायल

जोधपुर में बारिश के कारण जर्जर दो मंजिला मकान की छत गिर गई. हादसे में सो रही 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि माता-पिता और 2 साल की बहन घायल हो गए.

जोधपुर में बारिश का कहर: घर में सो रहे परिवार पर गिरी छत की स्लैब; 8 साल की बच्ची की मौत, 4 घायल
छत की स्लैब गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत

राजस्थान के जोधपुर में लगातार बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के इश्किया स्कूल इलाके में रविवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच एक दो मंजिला मकान की पट्टियां अचानक टूटकर गिर गईं. इस हादसे में 8 साल की एक मासूम बच्ची की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालकर तुरंत जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

दूसरी मंजिल पर सो रहा था परिवार

हादसे के बाद नगर निगम ने असुरक्षित भवन को सील कर दिया है. यह हादसा घनी आबादी वाले नागौरी सिलावटों का बास इलाके में हुई. थाना प्रभारी माणकराम बिश्नोई के अनुसार, मोहम्मद इरफान का परिवार अपने दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहा था, तभी छत की चार-पांच स्लैब अचानक भरभराकर गिर गईं.

बताया जा रहा है कि मकान पहले से ही जर्जर था. लगातार बारिश के कारण घर की हालत और खराब हो गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला.

Latest and Breaking News on NDTV

पति-पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय अलसीफा को मृत घोषित कर दिया. हादसे में मोहम्मद इरफान, उनकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

पुलिस के मुताबिक, इसी गली में स्थित एक और जर्जर मकान को भी एहतियात के तौर पर सील किया गया है. नगर निगम की अधिकारी अर्चना व्यास ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में जर्जर भवनों की पहचान का अभियान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक अन्य जर्जर मकान को नोटिस देने के बाद सील किया गया था.

यह भी पढे़ं-

आषाढ़ का कोटा सावन में पूरा करेगा मॉनसून?  राजस्‍थान में झमाझम बार‍िश, जोधपुर की सड़क बनी दरिया

राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा: सालासर बालाजी के दर्शन कर पुष्कर जा रहे बंगाल के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 15 घायल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close