विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2023

अजमेरः एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने 24 साल की लड़की पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Acid Attack in Ajmer: राजस्थान के अजमेर जिले से एसिड अटैक की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में नाकाम एक युवक ने 24 साल की लड़की के ऊपर तेजाब फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अजमेरः एकतरफा प्यार में नाकाम युवक ने 24 साल की लड़की पर फेंका तेजाब,  गंभीर हालत में चल रहा इलाज
अजमेर पुलिस की गिरफ्त में एसिड अटैक का आरोपी.

Acid Attack in Ajmer: एकतरफा प्यार में नाकाम एक मनचले युवक ने एक लड़की पर तेजाब फेंक दिया. दिल दहला देने वाली यह वारदात राजस्थान के अजमेर जिले से सामने आई है. एसिड अटैक से युवती का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है. फिलहाल उसका इलाज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में जारी है. इधर मामले में तत्परता दिखाते हुए रामगंज थाना पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. 

कई दिनों से शादी का दवाब बना रहा था आरोपी

घटना के संबंध में अजमेर सीओ साउथ रामचन्द्र  ने बताया कि आज सुबह करीब 8:00 बजे थाने पर सूचना मिली कि एक लड़की के ऊपर घर में घुसकर एक युवक ने तेजाब फेंक कर उसे झुलसा दिया है. इस सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों और पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आशीष राजोरिया नाम का युवक है जो पिछले कई दिनों से लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था. 

सीओ साउथ रामचंद्र ने आगे बताया कि लड़की ने लड़के से शादी करने से मना कर दिया था, इस बात से नाराज आरोपी आशीष ने आज सुबह लड़की के घर पहुंचकर एसिड से भरी बोतल युवती के ऊपर फेंक दी. इस हादसे के बाद युवती को स्थानीय लोग अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है.


तू मेरी न हुई तो किसी और नहीं होने दूंगा... कहकर फेंका तेजाब

अजमेर सीओ साउथ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि एसिड अटैक करने वाले आशीष राजोरिया ने पूछताछ में बताया कि लड़की से पिछले ढाई साल से बातचीत थी. जिसे वह एक-दूसरे के बीच प्यार करना समझ बैठा बैठा था. आज सुबह जब वह अपने प्यार का इजहार करने आया तो लड़की ने मना कर दिया और वह नाराज होते हुए लड़की पर मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा यह कहकर एसिड अटैक कर फरार हो गया.

पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज 

परिजनों ने बताया कि पीड़िता 24 वर्षीय लड़की के आंख और चेहरे पर एसिड के कारण वह झुलस गई है. जिसका जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं चिकित्सकों का कहना है चेहरे पर ज्यादा जख्म होने के कारण उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें - शादी के दिन लड़केवालों ने अचानक कर दी 11 लाख रुपए और कार की मांग, फिर खुद थाने पहुंची दुल्हन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com