विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2024

ACB Action: पेंशन मामले में भ्रष्टाचार, एसीबी ने UDC और नर्सिंग ऑफिसर को किया गिरफ्तार

एसीबी ने जोधपुर चौकी की स्पेशल टीम ने मदेरणा कॉलोनी के डिस्पेंसरी के UDC और एक नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार किया है.

ACB Action: पेंशन मामले में भ्रष्टाचार, एसीबी ने UDC और नर्सिंग ऑफिसर को किया गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर छापेमारी कर रही है. नया मामला जोधपुर से आया है. जहां एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने जोधपुर चौकी की स्पेशल टीम ने मदेरणा कॉलोनी के डिस्पेंसरी के UDC और एक नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर 11 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था. बताया जाता है कि पेंशन दस्तावेज जल्दी तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. अब एसीबी इनसे पूछताछ कर रही है.

11 हजार की रिश्वत के लिए बुलाया था

एसीबी चौकी  के अनुसार परिवादी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बुधवार (31 जुलाई) को एक शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी लवलीना ने रिटायरमेंट लिया है. जिसके पेंशन के दस्तावेज जल्दी तैयार करने की एवज में मदेरणा कॉलोनी का यूडीसी हरेंद्र सिंह 11 हजार की रिश्वत मांग रहा है. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन करवाया. इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप किया गया.

गुरुवार (1 अगस्त) को जब चौकी स्पेशल टीम ने परिवादी और आरोपी की बात करवाई तो आरोपी हरेंद्र सिंह ने रिश्वत की राशि लेकर शास्त्री सर्किल मथुरादास माथुर अस्पताल के पास में बुलाया. जहां आरोपी हरेंद्र सिंह ने परिवादी से 11 हजार रूपए रिश्वत ले ली.

ऐसे गिरफ्तार किये गए आरोपी

हरेंद्रसिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने रिश्वत की राशि अपने नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश राजपुरोहित के कहने पर ली थी. इस पर जयप्रकाश से हरेंद्र सिंह की बात करवाई तो उन्होंने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना के पास बुलवाया. जहां पर हरेंद्र सिंह द्वारा जय प्रकाश राजपुरोहित को राशि दी गई. उसके बाद एसीबी ने जयप्रकाश राजपुरोहित और हरेंद्र सिंह दोनों को गिरफ्तार कर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना लेकर आई. जहां पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही. एसीबी टीम ने अब यूडीसी हरेंद्र सिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश राजपुरोहित को 11 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप में गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ कर रही है.

वहीं परिवादी ने एसीबी को बताया कि आज से पहले भी दो बार उसने हरेंद्र सिंह को रिश्वत की राशि दी है फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ेंः SOG ने डमी कैंडिडेट बिठाकर नौकरी पाने वाले सरकारी शिक्षक को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुला बड़ा राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com