ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम लगातार घूस लेते कर्मचारियों और अधिकारियों को ट्रैप किया जा रहा है. एसीबी की टीम सभी विभागों में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है. लेकिन इसके बावजूद भ्रष्ट कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला जयपुर ग्रामीण के बस्सी से है. जहां एक पटवारी और उसके साथ एक दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित से 30000 रुपये की रिश्वत की डील हुई थी.
30000 रुपये रिश्वत की मांग
एसीबी के मुताबिक, परिवादी ने एसीबी की टीम को शिकायत दी थी कि पटवारी विक्रम और उसके दलाल ने उससे तासमा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है. पटवारी और दलाल उससे 30000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है. शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन करवाया. जिसमें रिश्वत की मांग सच पाई गई. जिसके बाद एसीबी ने पटवारी और दलाल को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया.
सत्यापन के बाद ट्रैप का जाल बिछाया गया
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने दो दिन पहले मामले का सत्यापन किया था और पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया. जयपुर ग्रामीण के बस्सी में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान सरकारी कार्मिकों में हड़कंप मच गया.
एसीबी की यह कार्रवाई एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में की गई. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान SOG ने करोड़ों की ठगी का किया भंडाफोड़, 250 स्कॉर्पियो देने का वादा कर डकारे करोड़ों रुपये