कोटा पहुंचे मंत्री हीरालाल नागर के साथ हादसा, सांगोद में स्वागत के दौरान टूटा मंच, वीडियो वायरल

हीरालाल नागर मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे. लेकिन यहां उनके स्वागत के कार्यक्रम में हादसा हो गया. कार्यक्रम के दौरान ही मंच टूट गया

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
हीरालाल नागर के साथ हादसा टूटा मंच.

Heeralal Nagar: राजस्थान के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता हीरालाल नागर के साथ हादसा हो गया है. हीरालाल नागर मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे. लेकिन यहां उनके स्वागत के कार्यक्रम में हादसा हो गया. कार्यक्रम के दौरान ही यहां मंच टूट गया और मंच पर खड़े सभी लोग नीचे गिर गए. इस हादसे में कई लोगों को गंभीर रूप से चोटे आई है. हालांकि, मंत्री हीरालाल नागर के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें हलकी चोटी लगी है. 

दरअसल, मंत्री हीरालाल नागर शपथ ग्रहण के बाद कोटा पहुंचे थे. वहीं वह अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे थे. वहीं सांगोद में स्वागत के लिए मंच बनाया गया था. मंच पर मंत्री नागर के स्वागत का सिलसिला चल रहा था तभी अचानक से मंच गिर गया. इस वजह से हीरालाल नागर भी मंच से नीचे गिर गए.

Advertisement

कई लोगों को आई है गंभीर चोट

बताय जा रहा है कि मंत्री हीरालाल नागर को हलकी चोटें आई है. जबकि सांगोद प्रधान जयवीरसिंह और अन्य दो तीन कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं. उन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है. सांगोदा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी उनके स्वागत में पलक पावडे़ बिछा दिए. 

अपने नेता के स्वागत में कड़ाके की ठंड में भी बाजारों, चौराहों और चौपालों पर उपस्थित रहकर बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने जगह-जगह स्वागत द्वार, अभिनंदन बैनर, स्वागत मंच, ढोल बाजे, आतिशबाजी के साथ हर्ष प्रकट करते हुए नागर का 200 से अधिक स्थानों पर धूमधाम से स्वागत किया गया. इस अवसर पर हीरालाल नागर के साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला भी साथ चल रहा था.

यह भी पढ़ेंः शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के बाद स्कूल की छुट्टियां एक हफ्ते बढ़ी, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.