विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2025

सीकरः घर के पास पेड़ से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव, 2 दिन पहले ड्यूटी से हुआ था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Agniveer Death: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना में शनिवार को एक अग्निवीर का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. इस घटना से आस-पास में सनसनी फैल गई. स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

सीकरः घर के पास पेड़ से लटका मिला अग्निवीर जवान का शव, 2 दिन पहले ड्यूटी से हुआ था लापता, जांच में जुटी पुलिस
अग्निवीर जवान संदीप सैनी की फाइल फोटो और पेड़ से लटका शव.

Agniveer Death: सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके की सदर थाना अंतर्गत खादरा में एक अग्निवीर का पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर सदर थाना अधिकारी राजेश कुमार डूडी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर  जिला अस्पताल की मोर्चरी रखवाया गया. मृतक खादरा की ढाणी डालू वाली निवासी संदीप कुमार सैनी था, जो अग्निवीर योजना के तहत सेना में 9 महीने पहले शामिल हुआ था. बताया गया कि संदीप कुछ दिनों पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था. लेकिन दो दिन पहले ड्यूटी से गायब हो गया था. 

हॉस्पिटल में धरने पर बैठे परिजन

शनिवार सुबह घर के पास ही उसका पेड़ से लटका हुआ शव मिला. जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वही अस्पताल के बाहर मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, जवान को शहीद का दर्जा दिलाने परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी लगवाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए.

बीकानेर महाजन रेंज में चल रही थी ट्रेनिंग

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक मांगे नहीं मानेंगे तब तक धरना जारी रहेगा. मृतक संदीप के भाई योगेश कुमार सैनी ने बताया कि संदीप 9 महीने पहले ही अग्निवीर योजना में लगा था. अंबाला में ट्रेनिंग कर बीकानेर महाजन में अभ्यास के लिए गया हुआ था. 1 महीने पहले छुट्टी काटने के बाद 2 जनवरी को वह वापस ड्यूटी चला गया.

अग्निवीर के भाई ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

परिवार के लोगों के साथ राजी खुशी बातचीत चल रही थी. लेकिन आज उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक के भाई योगेश कुमार सैनी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. मौके पर पहुंचे कॉमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि डिफेंस में आखिर ऐसा कौन सा दबाव था जिसके चलते अग्निवीर संदीप सैनी ने यह कदम उठाना पड़ा. इसकी जांच होनी चाहिए. 

पुलिस कर रही मामले की जांच

गोपाल सैनी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा. इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. इधर अग्निवीर संदीप की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत को लेकर स्थानीय पुलिस छानबीन में जुटी है. मामले की सूचना आर्मी को भी दे दी गई है.  

यह भी पढ़ें - जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में दर्जनों जगहों पर छापेमारी कर 200 बदमाशों को पकड़ा, सभी से हो रही पूछताछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com