विज्ञापन

जन्मदिन के दिन ही मौत, दो सहेलियों की साथ उठी अर्थियां, स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद बाइक सवार की भी डेथ

अजमेर में सड़क हादसे के बाद बाइक सवार युवक और 2 युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घर में जन्मदिन का जश्न था, लेकिन देखते ही देखते ही मातम पसर गया.

जन्मदिन के दिन ही मौत, दो सहेलियों की साथ उठी अर्थियां, स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद बाइक सवार की भी डेथ
अजमेर में सड़क हादसे में 1 युवक और 2 युवतियों की मौत.

अजमेर के बांदनवाड़ा क्षेत्र के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार ही नहीं, पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया. जिस घर में जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही घंटों बाद मातम छा गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दो छात्राओं और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई. शुक्रवार को जब दोनों छात्राओं के शव उनके गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया. परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों ने हर किसी को भावुक कर दिया.

कोचिंग साथ जाती थीं, अर्थी भी साथ उठी

सबसे मार्मिक पल तब आया, जब साथ में कोचिंग पढ़ने वाली और हर सुख-दुख की साथी रही दोनों सहेलियों की एक साथ अर्थी उठी. गांव की गलियों से निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जीवन के सपने साथ देखने वाली दोनों सहेलियों को एक साथ अंतिम विदाई दी गई. यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं.

पूरे गांव में शोक का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि जन्मदिन की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं और उसी दिन दोनों सहेलियों का एक साथ अंतिम संस्कार होना पूरे गांव के लिए सबसे दर्दनाक पल बन गया. हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः नौकरी जाने से आहत नर्सिंग कर्मी ने दी थी जान, अब पत्नी को मिलेगी नौकरी-आवास, मुआवजा और योजना का लाभ

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close