विज्ञापन

अजमेर: खाना बनाते समय गैस पाइप लीकेज से हुआ धमाका, महिला को बचाने में पति और देवर भी झुलसे; हालत गंभीर

राजस्थान में अजमेर के पीली खान इलाके में गैस रिसाव के कारण एक घर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में खाना बना रही महिला और उसे बचाने आए पति व देवर गंभीर रूप से झुलस गए. फिलहाल तीनों का उपचार जेएलएन अस्पताल में चल रहा है.

अजमेर: खाना बनाते समय गैस पाइप लीकेज से हुआ धमाका, महिला को बचाने में पति और देवर भी झुलसे; हालत गंभीर
राजस्थान में अजमेर के पीली खान इलाके में गैस रिसाव के कारण एक घर में भीषण आग लग गई.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीली खान-लोहाखान इलाके में गैस सिलेंडर की नली (नलकी) से हुए रिसाव ने देखते ही देखते एक हंसते-खेलते परिवार को अस्पताल के बिस्तर पर पहुंचा दिया. इस अग्निकांड में एक महिला समेत परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

कैसे भड़की आग की लपटें?

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर की महिला तायबा किचन में खाना बना रही थी. अचानक गैस सिलेंडर की पाइप से रिसाव शुरू हुआ और गैस ने आग पकड़ ली. पलक झपकते ही पूरी रसोई आग के गोलों में तब्दील हो गई. तायबा को आग की लपटों में घिरा देख उसे बचाने के लिए पति कमर अल्ली और देवर सलीम तुरंत रसोई की तरफ दौड़े. चीख-पुकार के बीच तायबा को बचाते-बचाते दोनों भाई भी बुरी तरह झुलस गए.

अस्पताल में जिंदगी की जंग

हादसे के तुरंत बाद पड़ोसियों और परिजनों ने हिम्मत दिखाई और तीनों घायलों को आनन-फानन में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वे विशेषज्ञों की निगरानी में हैं.

सूचना पाकर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल में पीड़ितों के बयान दर्ज किए. पुलिस की शुरुआती जांच में नली का पुराना होना या उसमें कट होना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें- 

गर्मी से झुलस रहा राजस्थान, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा; मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया लू का अलर्ट

जयपुर धमाकों के गुनहगारों को हाईकोर्ट से झटका, उम्रकैद पर रोक लगाने से इनकार; फिलहाल जेल में ही कटेंगी रातें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close