अजमेर: कम हाइट पर तानों से आहत छात्रा ने तालाब में लगाई छलांग, व्यक्ति ने बचाई जान

राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद में कम हाइट को लेकर तानों से परेशान एक नाबालिग छात्रा ने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की. समय रहते एक युवक ने उसे बचा लिया. घटना ने स्कूलों में बॉडी शेमिंग के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजमेर जिले के नसीराबाद में बच्ची तलब में गिर गई

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में शुक्रवार को नसीराबाद शहर में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई. कम हाइट को लेकर लगातार तानों से आहत केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा सीधे फ्रामजी चौक स्थित लाल डिग्गी पहुंची और अचानक पानी में कूद गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा काफी परेशान और मानसिक रूप से विचलित नजर आ रही थी. जैसे ही वह तालाब में कूदी आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और मदद के लिए शोर मचाया गया.

सहपाठी की टिप्पणियों से टूटी हिम्मत

परिजनों और Pankaj Kumar ने बताया कि छात्रा को उसी की कक्षा में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा उसकी कम हाइट को लेकर लगातार चिढ़ाती थी और अपमानजनक टिप्पणियां करती थी. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था.

बार बार की गई ऐसी टिप्पणियों से छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी वह इसी बात को लेकर बेहद आहत थी और आवेश में आकर यह कदम उठा लिया. कम उम्र में आत्मसम्मान को लगी चोट ने उसे भीतर तक तोड़ दिया.

Advertisement

साहसी युवक ने बचाई जान

घटना के दौरान एक युवक ने बिना अपनी जान की परवाह किए तालाब में छलांग लगाई और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत खतरे से बाहर बताई. छात्रा के आईडी कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई. परिवार ने विद्यालय प्रशासन से शिकायत कर मामले में गंभीर चर्चा की बात कही है.

विद्यालयी माहौल पर उठे सवाल

इस घटना ने स्कूलों में बॉडी शेमिंग और मानसिक प्रताड़ना जैसे मुद्दों पर फिर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बच्चों के लिए काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राजस्थान उच्च न्यायालय से रवि बिश्नोई को राहत, पुरानी सीरीज वाहन नोटिस पर लगी अंतरिम रोक