विज्ञापन

अजमेर के JLN हॉस्पिटल में भर्ती मासूम की मां से रेजिडेंट ने की छेड़छाड़, आरोपी सस्पेंड, मुकदमा भी दर्ज

बच्ची के पिता ने पुलिस थाने और हॉस्पिटल प्रशासन को शिकायत दी. परिवादी का आरोप है कि डॉक्टर ने रात में महिला पर दबाव बनाया और इलाज न करने की धमकी दी.

अजमेर के JLN हॉस्पिटल में भर्ती मासूम की मां से रेजिडेंट ने की छेड़छाड़, आरोपी सस्पेंड, मुकदमा भी दर्ज
अजमेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल जेएलएन हॉस्पिटल में शर्मनाक घटना सामने आई.

अजमेर स्थित संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू (JLN) आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और हॉस्पिटल में एक शर्मनाक घटना सामने आई. अस्पताल के शिशु रोग विभाग (PICU) में भर्ती चार महीने की मासूम बच्ची की मां के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में रेजिडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने भी पीड़ित पक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डॉक्टर ने बच्ची का इलाज नहीं करने की दी धमकी

महिला जेएलएन अस्पताल के पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड का मामला है. बेटी को निमोनिया होने के कारण 21 अगस्त की रात को जेएलएन अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. बच्ची के साथ उसकी मां वार्ड में ही रुकी हुई थी. पीड़ित पिता ने एफआईआर में आरोप लगाया है, "ड्यूटी पर तैनात आरोपी रेजिडेंट डॉ. शुभम ने रात के समय उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की. डॉक्टर ने महिला पर दबाव बनाने की कोशिश की और उसे धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसकी बच्ची को जल्दी ठीक नहीं किया जाएगा या दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा."

जांच कमेटी ने माना दोषी 

पीड़िता के पति और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत दी. मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने तुरंत एक आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया. सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कमेटी ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत सत्यापित हुई है.  जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर, प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया ने 22 अगस्त को एक आधिकारिक जारी कर डॉ. शुभम को निलंबित कर दिया है.

निलंबित डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू  

वहीं, पुलिस ने भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. कोतवाली थाने में डॉ. शुभम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आशय से किया गया कार्य) के तहत प्रकरण दर्ज किया. मामले की जांच उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह को सौंपी गई है. पुलिस ने बताया कि घटना की पुष्टि के लिए वार्ड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में अजमेरी गेट, MI रोड और रामनिवास बाग चौराहा पर ट्रैफिक रूट में बदलाव, जानें किन रास्तों पर एंट्री बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close