केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अटलजी की याद में 21 फीट की प्रतिमा लगाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है. 1.5 करोड़ की लागत से उनके व्यक्तित्व जैसी भव्य प्रतिमा यहां स्थापित की है. आज 15 जिलों में 5755 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है.
8 साल में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाया- अमित शाह
उन्होंने कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में हर घर नल और हर घर जल की योजना शुरू की. तब राजस्थान के केवल 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था. 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है."

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण.
गृह मंत्री बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम भूला दिया
अमित शाह ने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा कि 'भारत माता की मैं वंदना करता हूं' बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे. वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम के भुला दिया था. यह वंदे मातरम के प्राकट्य का 150वां साल है. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है.
#WATCH | चित्तौड़गढ़, राजस्थान | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, 'भारत माता की मैं वंदना करता हूं' ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे... वोट… pic.twitter.com/v6YL4rJiZ0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2026
सीएम भजनलाल ने किया कारगिल युद्ध का जिक्र
सीएम भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे. उनके कुशल नेतृत्व में पोखरण में परमाणु परीक्षण 1999 में हुआ और उसी साल हमने कारगिल का युद्ध जीता था. इसी काम को आगे बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया.