विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

11 साल बाद बेटे से मिलेंगे आसाराम, नारायण साईं फ्लाइट से आएगा जोधपुर; मुलाकात पर होगी ये शर्त

Asaram News: अंतरिम जमानत जेल से बाहर चल रहे आसाराम बापू पुणे से इलाज करवाकर जोधपुर लौट आए हैं. उनकी बेटे नारायण साईं के साथ जोधपुर में मुलाकात भी होनी है. इसके लिए नारायण साईं को 5 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है.

11 साल बाद बेटे से मिलेंगे आसाराम, नारायण साईं फ्लाइट से आएगा जोधपुर; मुलाकात पर होगी ये शर्त
आसाराम की बेटे नारायण साईं से 11 साल बाद होगी मुलाकात

Rajasthan News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू पुणे के आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज करवाकर सोमवार को जोधपुर लौट आए हैं. गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी मेडिकल स्थिति को देखते हुए 30 जून 2025 तक अंतरिम जमानत बढ़ाई है. आसाराम ने छह महीने की स्थायी जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई जारी है. इस बीच आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात हाईकोर्ट ने 5 दिन अंतरिम जमानत दी है. 

आसाराम की दो नसों में ब्लॉकेज

उधर आसाराम के जोधपुर पहुंचने पर उनके सेवादारों ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा बनाया. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के तहत वे अपने अनुयायियों से मुलाकात नहीं कर सकते. उनकी मेडिकल रिपोर्ट में प्रोस्टेट और हृदय की दो नसों में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज की पुष्टि हुई है. जमानत अवधि में उनका आयुर्वेदिक और नेचुरोपैथी उपचार चल रहा है.

नारायण साईं को कोर्ट से अंतरिम जमानत

सूरत की लाजपोर जेल में बलात्कार के मामले में सजा काट रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट से 5 दिन की अंतरिम जमानत मिली है. यह जमानत उन्हें अपने पिता से मिलने जोधपुर आने के लिए प्रदान की गई. कोर्ट ने शर्त रखी कि नारायण साईं पुलिस जाप्ते के साथ हवाई मार्ग से यात्रा करेंगे और सभी खर्च स्वयं वहन करेंगे.

11 साल बाद बेटे से आसाराम की मुलाकात

मुलाकात की तारीख और समय गोपनीय रखा जाएगा. ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. यह 11 साल बाद पिता-पुत्र की पहली मुलाकात होगी. प्रशासन ने आसाराम और नारायण साईं के मामले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. राज्य सरकार ने पहले चेतावनी दी थी कि उनके अनुयायियों की भारी भीड़ से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है.

कोर्ट ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि मुलाकात के दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा. आसाराम की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई और नारायण साईं की जोधपुर यात्रा पर प्रशासन की नजर बनी हुई है. 

यह भी पढ़ें- 

Asaram Bail: दोनों हाथों से भक्तों को आशीर्वाद देता नजर आया आसाराम, सिक्योरिटी गार्ड ने गेट पर कराया इंतजार

Asaram Message: 'मूर्खता का त्याग कीजिए...', आसाराम की भक्तों से अपील, वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया खास मैसेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com