विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2024

मकान मालिक ने किराए के बदले मांगी महिला अस्मत, की जोर-जबरदस्ती, राजस्थान से सामने आया मामला

चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में मकान के किराये के बदले किरायेदार विवाहिता से अस्मत मांगने का मामला सामने आया है. राजलदेसर थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मकान मालिक ने किराए के बदले मांगी महिला अस्मत, की जोर-जबरदस्ती, राजस्थान से सामने आया मामला
चूरू जिले का राजलदेसर थाना क्षेत्र
चूरू:

राजस्थान के चूरू जिले में अजीब बकाया सामने आया है. जिले में एक माकन मालिक ने अपने किरायेदार से मकान का किराया देने के बहाने महिला से उसकी अस्मत की मांग की. जानकारी के अनुसार चुरू जिले के राजलदेसर कस्बे में एक मकान मालिक ने अपने मकान के किराए के बदले 24 वर्षीय विवाहिता से उसकी अस्मत मांग ली.

घटना को लेकर विवाहिता ने राजलदेसर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है. मामला राजलदेसर कस्बे के वार्ड संख्या 16 में मालासी बास का है. पुलिस ने बताया कि विवाहिता द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वह मूलतः बीकानेर की रहने वाली है.

विवाहिता ने रखा था घर पर भोज कार्यक्रम

वर्तमान में वह राजलदेसर के वार्ड 16 के मालासी बास में बतौर किराएदार रह रही है. उसका पति ट्रक ड्राइवर है, जो रोजी रोटी के लिए उत्तर प्रदेश गया हुआ है. महिला ने दिन में घर पर भोज का कार्यक्रम रखा था इस दौरान मकान मालिक आया और भोजन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मकान मालिक ने विवाहिता को अपने पास बुलाकर कहा कि चलों मकान के किराए का हिसाब कर लेते हैं.

विवाहिता से की अश्लील हरकतें

जिस पर विवाहिता उसके पास गई तो उसने कहा कि ''किराया तो तुम अपने जिस्म से भी चुका सकती हो और किसी को पता भी नहीं चलेगा'' इतना कहकर मकान मालिक ने विवाहिता से अश्लील हरकतें की और उसे जबरन पकड़ लिया. विवाहिता ने जब उस आरोपी से खुद छुड़ाने का प्रयास किया तो वह नीचे गिर गई.

पति के दोस्त से ली मदद 

घटना के बाद विवाहिता ने पड़ोस में रहने वाले पति के दोस्त को बुलाया और अपनी आपबीती बताई. इस घटना से नाराज मकान मालिक अब विवाहिता पर कमरे में घुसकर 47 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल फोन चुरा कर ले जाने का आरोप लगा रहा है. पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर राजलदेसर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर रहे रतनगढ़ डीवाईएसपी सतपालसिंह ने बताया की 24 वर्षीय विवाहिता की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. मामले में जांच पूरी होने के बाद जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू की जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com