विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2024

बाबा बालकनाथ की गाड़ी का एक्सीडेंट, भाजपा विधायक ने बताया- हनुमान जी की कृपा से सब कुशल मंगल

भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ की गाड़ी का मंगलवार को एक्सीडेंट हो गया. वो जालौर-सिरोही में चुनाव प्रचार करने गए थे. हालांकि गनीमत है कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई.

बाबा बालकनाथ की गाड़ी का एक्सीडेंट, भाजपा विधायक ने बताया- हनुमान जी की कृपा से सब कुशल मंगल
भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ.

Baba Balak Nath Road Accident: राजस्थान के भाजपा विधायक बाबा बालक नाथ की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. हालांकि गनीमत की बात है यह कि किसी को कोई चोट नहीं आई. अलवर की तिजारा विधानसभा सीट के विधायक बाबा बालकनाथ ने हादसे की जानकारी खुद से सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखते हुए दी.

उन्होंने एक्स पर लिखा कि  जालौर लोकसभा प्रचार के दौरान एक्सीडेंट से मामूली रूप से गाड़ी को नुकसान हुआ है, हनुमान जी महाराज की कृपा से सब कुशल मंगल है. मालूम हो कि बाबा बालकनाथ मंगलवार को जालौर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में प्रचार करने गए थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी का हादसे की शिकार हुई. 

खबर अपडेट की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com