विज्ञापन

जालोर में आवारा सांड के हमले में गई बुजुर्ग की जान, सींगो से उछालक जमीन पर था पटका

जालोर में आवारा सांडों के बढ़ते आतंक के कारण गुरुवार को दिल दहला देने वाला दृश्य देखने को मिला. सड़क के बीच में खड़े एक बुजुर्ग को सांड ने अपने सींगों से इतनी जोर से मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जालोर में आवारा सांड के हमले में गई बुजुर्ग की जान, सींगो से उछालक जमीन पर था पटका
बुजुर्ग को सींगों से उछालता हुआ सांड
NDTV

Bull Attack Video: मौत कब, कहां और किस रूप में आ जाए, कोई नहीं जानता. ' हंसता-खेलता इंसान पल भर में अचानक दुनिया को अलविदा कह जाएगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. ऐसी ही एक बेहद दर्दनाक घटना जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क पर शांति से खड़े एक बुजुर्ग को सांड ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे इलाके के लोग सहमे हुए हैं.

अवारा सांड ने ली बुजुर्ग की जान

मिली जानकारी के अनुसार, चितलवाना क्षेत्र के रहने वाले नगाराम रावणा राजपूत हमेशा की तरह सड़क किनारे खड़े हुए थे. इसी दौरान  कहीं से एक अवारा सांड उनके सामने अचानक भागता हुआ आया वो संभल पाते इससे पहले सांड ने अपने सींगों से उठाकर उन्हें फेंक दिया. जमीन पर सांड की टक्कर लगने से सिर के बल  गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. वही सांड भागकर दूसरी दिशा में जला गया. सांड के जाते ही लोगों ने नगाराम रावणा  को  तुरंत संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आवारा सांडों का आतंक लगातार है बढ़ रहा

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश  है. ग्रामीणों का कहना है कि जिले के शहरों, कस्बों और गांवों में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.मुख्य बाजारों, सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूम रहे सांड आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है.

ठोस कदम उठाने की मांग

लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी को लेकर ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़ने और उनके लिए उचित व्यवस्था करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आवारा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कोटा के महंत देवानंद महाराज की हत्यारे का पुलिस ने किया खुलासा, वकील निकला हत्या का मास्टरमाइंड

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close