विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2024

बालोतरा में ननद को बचाने कूदी भाभी, पीछे-पीछे आया 2 साल का मासूम; तीनों डूबे

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की एक दूसरे को बचाने के चक्कर में मौत हो गई. जिसमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है जो माँ के पीछे-पीछे पानी में गिर गया.

बालोतरा में ननद को बचाने कूदी भाभी, पीछे-पीछे आया 2 साल का मासूम; तीनों डूबे
पानी के टांके में डूबने से ननद , भाभी और 2 साल के बच्चे की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की टांके में डूबने से मौत हो गई. इनमें दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा है. दोनों महिलाएं भाभी और ननद हैं और दो साल का छोटा बच्चा भाभी का बेटा था. यह अजीब तरह की दुर्घटना बालोतरा के सिणधरी थाने के धनवा गांव की है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उसने शवों को सिणधरी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया. पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ननद को बचाने की कोशिश में भाभी डूबी

हादसा बुधवार (13 नवंबर) को दोपहर करीब 2 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि धनवा गांव में डूगर सिंह की 23 साल की पत्नी मिठुकंवर के रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इसके बाद महिला की 20 साल की ननद फूला कंवर (पुत्री, कूप सिंह) पानी लाने के लिए टांके की तरफ गई. पानी निकालते समय वह अंदर गिर गई और डूबने लगी. ननद को डूबता देखकर मिठुकंवर भागी और उसको बचाने के लिए टांके में कूद गई.

इसके बाद मां के पीछे-पीछे 2 साल का बेटा चंद्रपाल सिंह भी पानी में गिर गया. हादसे का पता चलते ही अफरा-तफरी  में परिजन और ग्रामीणों ने तीनों को टांके से बाहर निकाला और पादरू हॉस्पिटल लेकर गए. वहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही घटना की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर सिवाना डीएसपी नीरज कुमार शर्मा, सिणधरी थानाधिकारी सुरेश कुमार पुलिस जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू कर दी. हालांकि परिजनों का कहना है कि तीनों की मौत एक हादसा थी.

यह भी पढ़ें- बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश उदयपुर में देवराज हत्याकांड के आरोपी की बहन, बोली- परिवार का क्या कसूर था

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com