विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2024

बारां में दर्दनाक हादसा, सड़क से गुजर रही महिला आई क्रेन की चपेट में, मौके पर ही मौत

Baran Road Accident: राजस्थान में सड़क से गुजर रही महिला की क्रेन के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

बारां में दर्दनाक हादसा, सड़क से गुजर रही महिला आई क्रेन की चपेट में, मौके पर ही मौत
एक्सीडेंट के बाद महिला की लाश देखकर बिलखते परिजन

Rajasthan Accident News: राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मांगरोल उपजिला स्वास्थ्य केन्द्र के सामने हादसे में सड़क से गुजर रही महिला क्रेन की चपेट में आ गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मांगरोल कस्बे के अस्पताल के सामने का इलाका अधिक भीड़ भाड़ वाला इलाका है. महिला बुजुर्ग थी वहां से गुजरी रही थी इसी दौरान अचानक क्रेन के सामने आ गई. क्रेन ड्राइवर ने सन्तुलन खो दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया.

खून से लाल हो गई सड़क

हादसा इतना खतरनाक और दिल दहला देने वाला था कि क्रेन से महिला घसीटती हुई काफी दूर तक चली गई. सड़क भी खून से लाल हो गई. घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर मांगरोल सीआई महेन्द्र मीना मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. मृतका मांगरोल खानपुरिया निवासी रुकमणी पत्नी चौथमल मीणा के रुप में की गई है. पुलिस ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया है, वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मृतका के बेटे ने खोया संतुलन

वहीं हादसे की सूचना पर मृतक बुजुर्ग महिला का बेटा वहां पहुंचा और घटना देखकर उसने अपने होश खो दिये और क्रेन के टायर से सिर पटक पटककर रोने लगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे सम्भाला. मृतक महिला के शव को अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

जेसीबी चालक गिरफ्तार

मृतका मांगरोल खानपुरिया निवासी रुक्मणि पत्नी चौथमल मीणा है. पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई के 3 गुर्गे गिरफ्तार, पकड़ में आई लेडी डॉन सीमा की थी बड़ी भूमिका, हथियार भी जब्त

Rajasthan Cabinet Meeting: BDA बनते ही स्मार्ट सिटी की ओर कदम बढ़ाएगा बीकानेर, 5 गुना बढ़ जाएगा सालाना बजट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com