विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2024

लॉरेंस बिश्नोई के 3 गुर्गे गिरफ्तार, पकड़ में आई लेडी डॉन सीमा की थी बड़ी भूमिका, हथियार भी जब्त

राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान लॉरेंस बिश्नोई के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है. 

लॉरेंस बिश्नोई के 3 गुर्गे गिरफ्तार, पकड़ में आई लेडी डॉन सीमा की थी बड़ी भूमिका, हथियार भी जब्त
लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

Lawrence Gang Henchmen: राजस्थान में लॉरेंस गैंग के खिलाफ बड़े एक्शन की खबर सामने आई है. इस मामले में जयपुर के संजय सर्किल थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है. गुजरात, दिल्ली और हरियाणा में जयपुर पुलिस ने छापा मारकर बदमाशों को पकड़ा है. इस दौरान लॉरेंस के तीन गुर्गे और गिरफ्तार किए गए हैं.

लेडी की भी हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लारेंस के इन गुर्गों के एक लेडी डॉन का नाम भी शामिल है. इस कार्रवाई के दौरान सीमा उर्फ रेणु, हरन, सचिन की गिरफ्तारी हुई है. SHO हरिओम सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने जब्त किए हथियार

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने दी जानकारी कि आरोपियों के पास से 3 देशी कट्टा, एक पिस्टल मय मैगजीन, 7 कारतूस बरामद किया गया है. इस मामले में लेडी डॉन की बड़ी भूमिका नजर आ रही है.

लेडी डॉन देखती थी मैनेजमेंट

लेडी डॉन सभी की जेल का खर्चा उठाती है. वहीं सभी को टास्क देती है और सामंजस्य बिठाती है. लेडी डॉन के माध्यम से अलग-अलग जेल में बंद गैंगस्टर तक सूचना पहुंचती है. किसकी जमानत करवानी है और किस वकील को किया खर्चा देना है.

ये भी पढ़ें- बारां में दर्दनाक हादसा, सड़क से गुजर रही महिला आई क्रेन की चपेट में, मौके पर ही मौत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com