बारां में देर रात 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, गौसेवकों पर लाठीचार्ज के बाद से गरमाया है माहौल

देर रात आदेश जारी करते हुए कोतवाली थाने के ASI अमरचंद, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया. पढ़े अर्जुन अरविंद की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लाठीचार्ज के दौरान की तस्वीरें.

बारां में 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. हालांकि इसके पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसे 3 दिन पहले के एक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने गुरुवार (12 फरवरी) देर रात आदेश जारी किया. कोतवाली थाने के ASI अमरचंद, कांस्टेबल कृष्ण मुरारी और डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल मनीष कुमार को लाइन हाजिर किया गया है. दरअसल, मामला गौसेवकों की पिटाई और लाठीचार्ज से जोड़ा जा रहा है. इस मामले के दौरान काफी बवाल भी हुआ था. 

शांति समिति की बैठक में भी उठा था मुद्दा

हाल ही में 9 फरवरी को बारां बंद के दौरान गौसेवकों पर लाठीचार्ज का मामला सामने आया था. इसके बाद पुलिस हिरासत में गौसेवकों के साथ मारपीट की बात भी कही गई. इस मुद्दे को जिला शांति समिति की बैठक में भी काफी उठाया गया. इस प्रकरण के बाद से ही पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. ऐसे में पुलिस एसपी के एक्शन को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

हिंदू संगठनों की नाराजगी बरकरार

हालांकि, इस कार्रवाई से हिंदू संगठन और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है. वे उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आरोप है सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना लाठी चार्ज हुआ है. इसी के चलते संगठनों में आक्रोश बरकरार है.

यह भी पढ़ेंः ढ़े दिनभर की ताजातरीन खबरें Live

Topics mentioned in this article