विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2024

मदन दिलावर की चेतावनी को किया नजर अंदाज! राजस्थान में एक बार फिर शिक्षक ने किया विद्या के मंदिर को शर्मसार

Minor Girl Rape Case: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 9वीं में पढ़ने वाली मासूम नाबालिग लड़की को स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठाया और दुष्कर्म करने के बाद सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया.

मदन दिलावर की चेतावनी को किया नजर अंदाज! राजस्थान में एक बार फिर शिक्षक ने किया विद्या के मंदिर को शर्मसार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Barmer Rape Case: राजस्थान में एक बार फिर शिक्षा के मंदिर के गुरु ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है. ऐसे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की उस चेतावनी का खौफ शायद शिक्षकों के अंदर नहीं है. जिसमें उन्होंने गलत आचरण वाले शिक्षकों को दिया था. राजस्थान के शिक्षा मंत्री बनने के बाद ही मदन दिलावर ने कहा था कि गलत आचरण करने वाले शिक्षकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उनको न केवल बर्खास्त किया जाएगा बल्कि उसके बाद उनकी संपत्ति पर बुलडोजर भी चलेगा. अब बाड़मेर में शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है.

बता दें कि बाड़मेर जिले सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को स्कूल ले जाने के बहाने से बहला फुसलाकर अपनी कार में बिठाया. सुनसान जगह पर ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करने के बाद सड़क किनारे फेंक फरार हो गया. पूरी वारदात बाड़मेर जिले के चौहटन इलाके के सेड़वा उपखंड क्षेत्र के बाखासर थाना क्षेत्र के एक गांव की हैं.

स्कूल से फोन आने पर परिजनों ने शुरू की तलाश

बाखासर थाना पुलिस में नाबालिग के पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार घटना सोमवार को सुबह की है. उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के पास के गांव के स्कूल में पढ़ती है. सोमवार सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए पास निकली थी. लेकिन स्कूल नहीं पहुंची तो स्कूल से घर पर फोन आया तब परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन नाबालिग का कोई पता नहीं चला. कुछ देर बाद पास के गांव के किसी परिचित ने सूचना दी की एक कार चालक मासूम को मासूम को कार से सड़क किनारे फेंक कर भाग गया है. आसपास लोगों ने मौके पर नाबालिग को संभाला तो उसने पूरी आपबीती बताई.

चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

नाबालिग सोमवार सुबह 7 बजे घर से स्कूल के जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान पीछे से स्विफ्ट कार लेकर सरकारी शिक्षक ने स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बिठाया. लेकिन जब स्कूल पीछे छूट गया और आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी तो उसने चिल्लाना शुरू किया. आरोपी शिक्षक ने मासूम के मुंह में कपड़ा ठुंसकर बांध दिया और चाकू दिखाकर बात नहीं मानने पर मारकर नहर में डालने की धमकी दी. नाबालिग डर गई जिसके बाद आरोपी उसे पास के गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया.

पोक्सों सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

पीड़ित नाबालिग के पिता की और से पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बाखासर थानाधिकारी विशन सिंह के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर घटनास्थल का मौका मुआयना कर नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है और आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग के गांव में स्थित सरकारी स्कूल में थर्ड ग्रेड शिक्षक लगा हुआ है. उसी गांव का निवासी होने के चलते नाबालिग उसे जानती थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें- BJP विधायक ने रोजगार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा, सदन में पूछे ये तीखे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com