विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

बाड़मेर के उतरलाई गांव में हुआ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक स्वागत, महिलाओं ने गाए लोकगीत; ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान में जोधपुर-बाड़मेर रोड पर उतरलाई गांव की ढाणी में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. जिसमें 100 से अधिक देवासी महिलाओं ने सामेला विधि से उनका अभिनंदन किया.

बाड़मेर के उतरलाई गांव में हुआ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक स्वागत, महिलाओं ने गाए लोकगीत; ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गांव में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर-बाड़मेर रोड पर स्थित उतरलाई गांव की ढाणी में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. 100 से अधिक देवासी महिलाओं ने सामेला विधि से उनका अभिनंदन किया. इस दौरान लोकगीत गाए गए, पारंपरिक चुनरी ओढ़ाई गई और कलश लेकर स्वागत किया गया. इस आयोजन ने ग्रामीण संस्कृति की झलक को बखूबी प्रस्तुत किया.

ग्रामीण जीवन का अनुभव

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ग्रामीण जीवन का अनुभव लेते हुए मिश्री की रोटी, कैर-सांगरी, ग्वार फली, चटनी, छाछ और गेहूं-बाजरी की रोटी का स्वाद चखा. उन्होंने न केवल महिलाओं के साथ बैठकर भोजन किया, बल्कि गांव की बच्चियों को अपने हाथों से निवाले खिलाए. इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और बच्चियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

महिलाओं की जरूरतों पर ध्यान

इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने अपनी जरूरतों और समस्याओं को साझा किया. उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.

ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूरल टूरिज्म विजन को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा और इसे नई ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने इस प्रेम और अपनत्व के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा.

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत

नए मुकाम की ओर ग्रामीण पर्यटन

उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे एक नया मुकाम देने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल क्षेत्र की संस्कृति को संरक्षित करेगा, बल्कि आर्थिक विकास के नए अवसर भी प्रदान करेगा. इस अनूठे स्वागत और संवाद ने ग्रामीणों और उपमुख्यमंत्री के बीच एक नई कड़ी जोड़ दी है.

यह भी पढ़ें -मोबाइल देख रहे सख्स के साथ होने वाली थी अनहोनी, सांड ने बचाई जान; वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com