विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2024

Bhajanlal govt one year: 2.15 लाख लोगों के खातों में आज 247.76 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे सीएम भजनलाल, देव दर्शन का भी कार्यक्रम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर में आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे. इस शिविर में दिव्यांगों, विशेष योग्यजनों, श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स और दस्तकारों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं का वितरण किया जाएगा.

Bhajanlal govt one year: 2.15 लाख लोगों के खातों में आज 247.76 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे सीएम भजनलाल, देव दर्शन का भी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Bhajanlal govt one year: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में जयपुर में आयोजित होने वाले अंत्योदय सेवा शिविर में दिव्यांगों, विशेष योग्यजनों, श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स, दस्तकारों और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री शिविर में 2 हजार दिव्यांगों को स्कूटी और 10 हजार विशेष योग्यजन को कृत्रिम अंग और उपकरण का वितरण करेंगे.

दुर्लभ बिमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना सहित मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही सीएम विभिन्न योजनाओं में 2.15 लाख निर्माण श्रमिकों के खातों में 247.76 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. 

11 हजार स्ट्रीट वेंडर को देंगे ऋण

मुख्यमंत्री अंत्योदय सेवा शिविर आयोजन में ‘मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना' की शुरूआत करेंगे. इस योजना के तहत 11 हजार स्ट्रीट वेंडर को ऋण प्रदान किये जाएंगे. पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 ट्रेड्स के 30 हजार दस्तकारों को 2 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाएगा. इसी प्रकार सीएम शर्मा शिविर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति प्रदान करेंगे. इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य शिविर अभियान का भी शुभारंभ करेंगे. 

पुलिस विभाग को मिलेंगे विभिन्न संसाधन

इसके बाद मुख्यमंत्री सवाई मानसिंह स्टेडियम से 101 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, 25 पुलिस पेट्रोलिंग वाहन और 22 पुलिस इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसी प्रकार 750 मोटरसाइकिलों का वितरण होगा. मुख्यमंत्री इसी दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की शुरूआत भी करेंगे. मुख्यमंत्री राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर जवाहर कला केन्द्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और राज सखी (सरस) राष्ट्रीय मेला-2024 का अवलोकन करेंगे.

आयोजन के क्रम में मुख्यमंत्री रविवार को सुबह आठ बजे डीग जिले के पूंछरी का लौठा पहुंचकर मुखारविंद और श्रीनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. श्रीनाथी जी मंदिर परिसर में पूंछरी का लौठा और  गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे.

यह भी पढ़ें- छात्राओं को स्कूटी, महिलाओं के खाते में पैसे... एक साल पूरे होने पर CM भजनलाल की आधी आबादी को 10 बड़ी सौगात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com