पुष्कर तीर्थ बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक केंद्र, राजस्थान सरकार ने तैयार किया प्लान

इस महीने पेश बजट में पुष्कर, खाटू श्याम जी, देशनोक समेत कई स्थलों के लिए मुख्य प्रवेश मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Pushkar News: पुष्कर तीर्थ को संवारने के लिए भजनलाल सरकार ने कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है. गुरुवार (19 फरवरी) को मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठक हुई. सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुष्कर को विश्वस्तरीय तीर्थस्थल और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए. ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलें और हमारी विरासत भी सुरक्षित रहे. राज्य सरकार के बजट में पुष्कर के विकास के लिए फंड की घोषणा की गई थी. अब इसे धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू हो गया है.  

बजट में मॉडल रोड की हुई थी घोषणा

सीएम ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की दिव्यता और भव्यता को संवारने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है. बता दें कि बजट 2026-27 में राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 'मॉडल रोड' और 'कन्वेंशन सेंटर' की सौगात दी थी. इसमें पुष्कर के अलावा राजस्थान के कई अन्य धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया था. 

30 करोड़ रुपए होंगे खर्च

पुष्कर, खाटू श्याम जी, देशनोक, पोकरण, डिग्गी और मंडावर के मुख्य प्रवेश मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किए जाएंगे. इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इन मॉडल रोड्स पर अत्याधुनिक लाइटिंग, चौड़े फुटपाथ और सौंदर्यीकरण के विशेष कार्य किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को जाम और जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः वसुंधरा राजे की सुरक्षा में चूक! कार्यक्रम में पुलिस ने 3 संदिग्ध को किया गिरफ्तार