विज्ञापन

जयपुर में भारत टैक्सी की शुरुआत, सीएम बोले- सारथी का 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी कवर

जयपुर मेट्रो के विस्तार, राज्य के ऐतिहासिक किलों, महलों, झीलों, वन्यजीव अभयारण्यों, धार्मिक स्थलों और मरुस्थलीय पर्यटन केंद्रों तक यात्रियों को सुरक्षित और विश्वसनीय अंतिम-मील कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में भारत टैक्सी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. 

जयपुर में भारत टैक्सी की शुरुआत, सीएम बोले- सारथी का 5 लाख का दुर्घटना बीमा भी कवर

जयपुर में शनिवार को भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एचसीएम राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) में आयोजित समारोह में भारत टैक्सी का शुभारंभ किया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के कैब, बाइक और ऑटो के समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी सहकारिता के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में उभरकर परिवहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा.

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल परिवहन सेवा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े वाहन चालकों और सारथियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता की भावना के साथ शुरू की गई भारत टैक्सी सेवा से परिवहन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक संगठित मंच मिलेगा.

भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत टैक्सी में सारथी केवल चालक नहीं, बल्कि संस्था का सह-स्वामी है. भारत टैक्सी का मॉडल आम नागरिक को केवल रोजगार नहीं देता, बल्कि स्वामित्व और सम्मान भी प्रदान करता है. इसमें होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा सारथियों के पास रहेगा और संस्था की प्रगति में उनकी सीधी हिस्सेदारी होगी. उन्होंने कहा कि इस पहल के साथ 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी दिया गया है, जिससे सारथियों की मेहनत का सम्मान, उनके अधिकारों की सुरक्षा और भविष्य की संरक्षा सुनिश्चित होगी.

भारत टैक्सी केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि टैक्सी चालकों के स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक है.  इससे सेवा प्रदाताओं और यात्रियों के बीच भरोसा बढ़ेगा और परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी. भारत टैक्सी के माध्यम से कैब, बाइक और ऑटो सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान की पर्यटन क्षमता भारत टैक्सी के लिए विशेष अवसर देती है. जयपुर में भारत टैक्सी से अब तक 30,000 से अधिक सारथी और लगभग 7 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं और प्रतिदिन हजारों यात्राएं पूरी की जा रही हैं. 

यह भी पढे़ं-

5 साल में 17 पेपर लीक, 34 अभ्यर्थियों ने गंवाई जान... कांग्रेस को उनके ही जाल में भाजपा ने उलझाया

पुलिस थाने में CLG सदस्य कौन होते हैं, क्या काम होता है? राजस्थान सरकार के एक फैसले ने छेड़ दी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close