विज्ञापन

भिवाड़ी में बढ़ गई मजदूरों की सैलरी, आंदोलन खत्म कर काम पर लौटे

भिवाड़ी में आंदोलन थमने के बाद सोमवार (20 अप्रैल) को हालात सामान्य रहे. मजदूरों के कार्यस्थल पर लौटने के बाद उत्पादन कार्य शुरू हो गया है.

भिवाड़ी में बढ़ गई मजदूरों की सैलरी, आंदोलन खत्म कर काम पर लौटे
फैक्ट्री के बाहर आज हालात सामान्य दिखे.

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कई दिनों के बाद मजदूर कार्यस्थल पर लौटते दिखे. प्रबंधन के साथ सहमति बनने के बाद रिलैक्सो फुटवियर कंपनी के सभी मजदूर कार्यस्थल पर लौट आए. औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन गतिविधियां फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं. स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर विवाद का समाधान निकाला. समझौते के बाद सोमवार को स्थिति सामान्य होती दिखी. शनिवार को प्रशासन, कंपनी प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच  त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी. इसमें वेतन बढ़ोतरी को लेकर सहमति बन गई थी. समझौते के अनुसार, मजदूरों के वेतन में 1090 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति हुई है. इसके तहत रविवार को काम करने पर ओवरटाइम (OT) भुगतान भी किया जाएगा. साथ ही इसमें कार्य परिस्थितियों की समय-समय पर समीक्षा, बेहतर भोजन व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में सुधार शामिल हैं.

श्रमिकों के खिलाफ एक्शन नहीं होगा

गुरुवार (16 अप्रैल) रिलैक्सो के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया था. हजारों की संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया. मजदूरों की एक प्रमुख मांग थी कि आंदोलन में शामिल होने के कारण किसी भी श्रमिक पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. साथ ही वेतन में कटौती करने की भी मांग की गई थी. प्रबंधन ने इस पर भी सहमति जताई, जिसके बाद श्रमिक काम पर लौटे.  

यह भी पढ़ेंः नोएडा में हंगामे के बीच भिवाड़ी में भी काम छोड़कर अचानक सड़कों पर उतरे श्रमिक; पुलिस से उलझे

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close