केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को बीजेपी ने महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बनाया है.
Maharashtra BJP Incharge: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार यानी 17 जून को महाराष्ट्र के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.
भूपेंद्र यादव को संगठन चलाने में कुशल माना जाता है
भूपेंद्र यादव को संगठन को चलाने में कुशल माना जाता है. भूपेंद्र यादव यूपी-बिहार में प्रदर्शन कर चुके हैं. अब महाराष्ट्र में उनको नई जिम्मेदारी दी गई है.
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया
हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है.शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी को बनाया गया है. डॉ. हिमंता विश्व सरमा सह प्रभारी बनाया गया है. जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें:
सलमान खान धमकी केस: अपने ही वीडियो से फंसा बनवारीलाल, लॉरेंस बिश्नोई की करता था तरफदारी
Topics mentioned in this article