विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 11, 2023

प्रियंका गांधी में बचपना ज्यादा है मैच्योरिटी कम है: जनरल वीके सिंह

वीके सिंह ने आगे कहा, प्रियंका गांधी जी की सभा है और वहीं पास में हो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कहने वाली प्रियंका गांधी जी को बताना चाहता हूं कि प्रदेश में 17 रेप और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही है, लेकिन वे रणथंबोर में टाइगर देखने में मस्त हैं

Read Time: 5 min
प्रियंका गांधी में बचपना ज्यादा है मैच्योरिटी कम है: जनरल वीके सिंह
दौसा में बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा को संबोधित करते जनरल वीके सिंह
Dausa:

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा प्रियंका गांधी में बचपना ज्यादा है मैच्योरिटी कम है. जनरल वीके सिंह दौसा में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में एक प्रेस वार्ता में यह बात कही. बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी रविवार को टोंक जिले के निवाई विधानसभा में थी, जहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर हमला किया था. 

वीके सिंह ने आगे कहा, प्रियंका गांधी जी की सभा है और वहीं पास में हो महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कहने वाली प्रियंका गांधी जी को बताना चाहता हूं कि प्रदेश में 17 रेप और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही है, लेकिन वे रणथंबोर में टाइगर देखने में मस्त हैं प्रियंका जी ये जान ले कि मोदी जी के गरीबों के विषय में हमेशा चिंतित व कार्यरत रहते है. 

सीएम गहलोत को आड़ों हाथ लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश की जनता अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कामकाज से परेशान है, इसलिए हमें इस यात्रा को निकालने की जरूरत पड़ी ताकि जनता साथ आए और परिवर्तन लाए और जनता ने भी परिवर्तन की पुष्टि की हैं, क्योंकि पूरे प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा को जनता जोश और उत्साह के साथ जन समर्थन मिल रहा है.

ये भी पढें- आखिरी वक्त में बदला CM गहलोत का कार्यक्रम, निवाई में प्रियंका गांधी वाद्रा की सभा में नजर आएंगे मुख्यमंत्री

राजस्थान में बेरोजगारी के लिए कांग्रेस ने कहा कुछ वादे कुछ किया, लेकिन 17 से भी ज्यादा बार पेपर लीक की घटनाएं हुई है. राजस्थान में मेहनती लोग रहते हैं तो जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दुख उन्हीं लोगों को होता है. महिला किसान आदि के लिए ऋण योजनाएं मोदी सरकार ने चला रखी हैं, लेकिन प्रदेश में उनका भी सफल क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा, आज देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है.                         -जनरल वीके सिंह

आज बीते 5 वर्षों में राजस्थान में महिला अत्याचार हो रहे हैं, निर्वस्त्र कर महिलाओं को गांव में घुमाया जाता है, लूट बलात्कार डकैती की घटनाएं हो रही है, जिसके लिए वर्तमान सरकार दोषी है. वहीं, उत्तर प्रदेश में अपराधी कहां पर हैं, यही फर्क है बीजेपी और कांग्रेस में. कानून व्यवस्था में वर्तमाना कांगेरस सरकार पूर्णतया फेल बताते हुए कहा कि इसलिए राजस्थान में परिवर्तन जरूरी है.

हमारी भाजपा सरकार सर्वस्पर्शी होगी. जाति, धर्म और मजहब को साथ लेकर चलने वाली सरकार बनेगी. मोदी जी की सभी योजनाएं महिला दलित पीड़ित किसान बेरोजगार और वंचितों के लिए है. भारत की प्रतिभा का लोहा आज विदेशों ने माना है. इस तरह प्रदेश में भी सफल मैनेजमेंट की सरकार बनेगी.

जनरल वीके सिंह

केंद्रीय राज्यमंत्री

वहीं, रविवार को संपन्न हुए जी 20 की बैठक की सफलता पर बोलेते हुए उन्होंने कहा कि जी20 की बैठक ना भूतो न भविष्यति के रूप में हुई है. उन्होंने कहा, जी-20 शक्तिशाली देश का समूह है, जिसे मोदी जी ने जगह-जगह मीटिंगों के जरिए देश तक पहुंचाया. जनरल सिंह ने आगे कहा, भारत के अलावा कोई देश ऐसा नहीं कर सकता. जी-20 शक्तिशाली देशों का समूह है,जिसे मोदी ने 7 जगह मीटिंगों के जरिए देश तक पहुंचाया.

प्रेस वार्ता में जनरल वीके सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण चतुर्वेदी पूर्व मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जितेंद्र गोठवाल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जयपुर मीणा सांसद दौसा,प्रभु दयाल शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष दौसा,भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक जोशी सहित कई भाजपाई मौजूद रहे मौजूद रहे. अरुण चतुर्वेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है और जनता से किए वादे अधूरे हैं. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में प्रिंयका गांधीः ग्रामीण इंदिरा रसोई का शुभारंभ, लाभार्थियों को सौंपी गई स्कूटी की चाभी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close