विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 12, 2023

टोंक पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर की पुष्पवर्षा

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा टोंक जिले में पहुंची. यात्रा के रथ पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सवार हैं. पीयूष गोयल नहीं होंगे शामिल. यात्रा में जगह- जगह बुलडोजर दिखे, जिससे कार्यकर्ता पुष्पवर्षा करते दिखाई दे रहे थे.

Read Time: 3 min
टोंक पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर की पुष्पवर्षा
टोंक:

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को टोंक जिले में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ पर सवार होकर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बुलडोजर पर चढ़कर फूल बरसाकर स्वागत किया. यात्रा निवाई, टोंक, उनियारा-देवली और मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र में रहेगी. यात्रा के दौरान जगह- जगह कार्यकर्ता बुलडोजर से पुष्पवर्षा करतें दिखे.

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है चुनावी साल में टिकट चाहने वालों नेताओं में स्वागत और शक्ति प्रदर्शन की होड़ मची है. जगह-जगह नेताओं का पोस्टर वॉर देखा जा सकता है. वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने कही पीले चावल बांटकर तो कही हाथों में मेहंदी लगाकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है.

पीयूष गोयल का दौरा हुआ रद्द

टोंक जिले में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत निवाई में सभा से होगी. शाम को टोंक में जनसभा आयोजित होगी, लेकिन किन्हीं कारणों से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कार्यक्रम रद्द हो गया. हालांकि, मुख्यवक्ता अरुण सिंह, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, किरोड़ी लाल मीणा, सुरेंद्र सिंह नागर और अरुण चतुर्वेदी जनसभा में मौजूद रहेंगे.

भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे पीले चावल

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, जिला मंत्री ममता शर्मा और मंडल महामंत्री आशा साहू, मनभर साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ, टोंक शहर में घर-घर पहुंचकर महिलाओं को पीले चावल बांटे और सभा में आने के लिए आमंत्रित किया.

Latest and Breaking News on NDTV

अंजली गुप्ता ने बताया कि महिलाओं में भाजपा के प्रति अति उत्साह है. महिलाओं ने अपनी हथेली पर मेहंदी से कमल का फूल बनाकर भाजपा को समर्थन का भरोसा दिलाया.

भाजपा की महिला मोर्चा ने अलग अंदाज में किया प्रचार

भाजपा के महिला मोर्चा में प्रदेश नेता और पार्षद बीना जैन छामुनिया ने अलग ही अंदाज में महिलाओं को एकजुट कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने अपने वार्ड 30 के बड़ा तख़्ता क्षेत्र स्थित एक मकान में महिलाओं के साथ मिलकर अपने हाथों में भाजपा की मेहंदी रचाई और परिवर्तन यात्रा में शामिल होने की अपील की है.

महिलांए हाथों में मेंहदी लगाए दिखीं महिलांए

'महिलाओं ने साथ आयें, परिवर्तन लाये, 2023 में कमल खिलाएं' जैसे स्लोगन के साथ मेंहदी लगाई. छामुनिया ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध में दिनों बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूंठे प्रलोभनों से जनता को गुमराह करने लगी हुई है. भाजपा की परिवर्तन यात्रा को मिल रहे समर्थन से लगता है कि आम जनता ने कांग्रेस को विदा करने का मन बना लिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-थोड़ा इंतजार करो POK अपने आप भारत में आके मिलेगा: जनरल वीके सिंह

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close