प्रतापगढ़ में महिलाओं ने मोदी की जयपुर रैली में शामिल होने का किया आह्वान, 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रतापगढ़ में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ करना एक ऐतिहासिक कदम है. इससे महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतापगढ़:

भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से प्रतापगढ़ में धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. महिलाओं ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ करना एक ऐतिहासिक कदम है. इससे महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा.

प्रगति नगर सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनेना हापावत ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला को बिठा कर महिलाओं को सम्मान दिया है.

Advertisement

25 सितंबर को होगा रैली का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत ने कहा कि 25 सितंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली है. प्रधानमंत्री मोदी की रैली में महिलाओं की भागीदारी अहम होगी. इस रैली को भव्य बनाने के लिए उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया. 

पीएम मोदी का जताया आभार

इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मोदी के समर्थन में नारे भी लगाए. कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. बतां दें कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होने वाली है, जिसमें प्रतापगढ़ के दोनों विधानसभा से भारी संख्या में महिला मोर्चो की कार्यकर्ताएं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाने वाली है.

यह भी पढ़िए-  "राजस्थान में शासन नाम की कोई चीज नहीं ", महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने पर बोले जेपी नड्डा

Topics mentioned in this article