भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभांरभ आज, त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचे कई नेता, थोड़ी देर में हरी झंडी दिखाएंगे नड्डा

BJP Parivartan Yatra Rajasthan: सितंबर महीने में भाजपा चार परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है. ये यात्राएं पूर्व में सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर, पश्चिम में  जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर, उत्तर में हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी मंदिर और दक्षिण में डूंगरपुर बेणेश्वर धाम से निकाली जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
सवाई मधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर पूजा अर्चना करते भाजपा नेता

BJP Parivartan Yatra Rajasthan:  राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा आज से अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत सवाई माधोपुर से कर रही है. यात्रा के रथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इससे पहले सुबह सवाई माधोपुर के रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह प्रदेश, अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने पूजा अर्चना की. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर के ज़रिए सवाई माधोपुर पहुंची हैं. उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी भी हैं.

भाजपा की पहले दौर की परिवर्तन यात्रा करीब 1854 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 47 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा भरतपुर व जयपुर संभाग सहित टोंक जिले की सभी विधानसभाओं में पहुंचेगीजिसका समापन 19 सितंबर को जयपुर में बड़ी जनसभा के साथ होगा.18 दिन तक चलने वाली यात्रा में लगभग 68 सभाओं का आयोजन किया जाएगा. 

त्रिनेत्र मंदिर में भाजपा नेताओं ने की पूजा

Advertisement

बीजेपी राजस्थान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा- आज से प्रारंभ होने जा रही 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के शुभारंभ से पहले भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेंदी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने प्रथम पूज्य भगवान त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

प्रदेश के चार बड़े धार्मिक स्थलों से निकलेगी यात्रा 

सितंबर महीने में भाजपा चार परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है. ये यात्राएं पूर्व में सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर, पश्चिम में  जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर, उत्तर में हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी मंदिर और दक्षिण में डूंगरपुर बेणेश्वर धाम से निकाली जाएंगी.

यह भी पढ़ें - त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा, 18 दिन में 47 विधानसभा होंगे कवर

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.