विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

Rajasthan: बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, झगड़े के दौरान बीच-बचाव में सिर पर डंडा लगने से हुई थी मौत

झगड़े के दौरान शारदा बीच बचाव के लिए गई थी. इस दौरान उसका भाई प्रकाश डंडे से किसी युवक को मार रहा था जिसके बीच में शारदा आई गई और डंडा लट्ठ सिर पर लग गया, सिर पर गंभीर चोट लगने से शारदा की मौत हो गई थी.

Rajasthan: बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, झगड़े के दौरान बीच-बचाव में सिर पर डंडा लगने से हुई थी मौत
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने बहन की हत्या के आरोपी भाई को आज गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भाई फरार चल रहा था. झगड़े के दौरान बीच-बचाव में आने पर बहन के सिर पर डंडा लगने से उसकी मौत हो गई थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया की लिखतिया पंचकुंडी निवासी कांतिलाल डामोर ने 19 मई को रिपोर्ट दी थी. रिपोर्ट में बताया कि उसके ससुराल मेवडा में शादी थी जिसके चलते वह अपनी पत्नी शारदा के साथ मेवडा गया था. इस दौरान नाचने की बात को लेकर उसके साले प्रकाश रोत का गांव की कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था.

सिर पर गंभीर चोट लगने से शारदा की मौत हो गई थी

झगड़े के दौरान शारदा बीच बचाव के लिए गई थी. इस दौरान उसका भाई प्रकाश डंडे से किसी युवक को मार रहा था जिसके बीच में शारदा आई गई और डंडा लट्ठ सिर पर लग गया, सिर पर गंभीर चोट लगने से शारदा की मौत हो गई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपी भाई फरार चल रहा था. पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी भाई प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें - SI परीक्षा पेपर लीक मामले में, RPSC के पूर्व सदस्य राईका की बेटी शोभा राईका को SC ने दी ज़मानत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com