विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2024

पीहर से 5 लाख रुपये नहीं लाने पर पति ने पत्नी के साथ की बर्बरता, जंजीरों से बांध कर रखा, प्लास से नाखून नोचे

पत्नी ने बताया कि पिछले 6 महीने से उसके पति भैराराम ने उससे पीहर वालों से कोई बातचीत नहीं करने दी. उसके पति ने कहा कि वो उसे तभी छोड़ेगा जब वो उसके पीहर से 5 लाख रुपये लाएगी. उसे कई दिन तक भूखा रखा गया. उसके साथ मारपीट की और लोहे के प्लास से उसके पैरों के नाखून नोच दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

पीहर से 5 लाख रुपये नहीं लाने पर पति ने पत्नी के साथ की बर्बरता, जंजीरों से बांध कर रखा, प्लास से नाखून नोचे
महिला का इलाज चूरू के अस्पताल में चल रहा है

प्रदेश में महिलाओं के अत्याचार कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला प्रदेश के चूरू जिले से सामने आया है. जहां पीहर से पांच लाख रुपये मंगवाने के लिए जालिम पति ने पत्नी को जंजीरों से बांधा, उसे कई दिन तक तक भूखा रखा, मारपीट की. उसकी बर्बरता यहीं नहीं रुकी और उसने प्लास से पत्नी के नाखून तक नोच लिए. अब पुलिस ने अत्याचारी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं महिला को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

खेत में बने कमरे में जंजीर से बांध रखा 

मामल चूरू जिले के सरदारशहर तहसलीत के गांव भादासर उतरादा का है. आरोपों के अनुसार भादासर उतरादा गांव में 40 साल की सुमन जाट को उसके पति ने पीहर से 5 लाख रुपए लाकर नहीं देने पर मारपीट की. पीड़िता के अनुसार उसे उसके पति ने 5-6 दिन तक खेत में बने कमरे में जंजीरों से बांधकर रखा और उसके साथ जमकर मारपीट की और प्लास से उसके नाखून तक नोच लिए.

प्लास से नोचे नाखून 

पत्नी ने बताया कि पिछले 6 महीने से उसके पति भैराराम ने उससे पीहर वालों से कोई बातचीत नहीं करने दी. उसके पति ने कहा कि वो उसे तभी छोड़ेगा जब वो उसके पीहर से 5 लाख रुपये लाएगी. उसे कई दिन तक भूखा रखा गया. उसके साथ मारपीट की और लोहे के प्लास से उसके पैरों के नाखून नोच दिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. 

कई सालों से कर रहा है प्रताड़ित 

शनिवार को पीड़िता जैसे-तैसे पति के चुंगल से छूटकर अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची और जिसके बाद उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब 22 साल पहले उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद मेरा पति लगातार उसे कम दहेज के ताने देकर मारपीट करता था. परिजनों की समझाइश के बाद कई बार मामला शांत करवाया गया. लेकिन उसकी मारपीट रुकी नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com