Budget 2026: भारत में बनेंगे 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, जानिए किन शहरों को जोड़ेंगे?

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट पेश कर इतिहास बनाया. अपने बजट भाषण में उन्होंने रेल यात्रा से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी वर्ष 2026-27 के लिए अपने बजट में देश में रेल यातायात के विकास से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने रविवार, 1 फरवरी, 2026 को लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया. अपने ऐतिहासिक भाषण में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि भारत कुछ महत्वपूर्ण शहरों के बीच 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करेगा.

विकास संयोजक

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश में पर्यावरण के अनुकूल यात्री व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के विकास का फ़ैसला किया है. ये कॉरिडोर विकास के संयोजक (Growth Connectors) साबित होंगे.

ऐसा कहा जा रहा है कि हाई स्पीड कॉरिडोर से तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा संभव होगी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

इन शहरों को जोड़ेगा हाई स्पीड कॉरिडोर

बजट में इन 7 मार्गों पर हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है - 

  1. मुंबई से पुणे
  2. पुणे से हैदराबाद
  3. हैदराबाद से बेंगलुरु
  4. हैदराबाद से चेन्नई
  5. चेन्नई से बेंगलुरु
  6. दिल्ली से वाराणसी
  7. वाराणसी से सिलीगुड़ी

मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर पहले से चल रहा है काम

भारत  में अभी एक मार्ग पर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के विकास का काम चल रहा है. यह कॉरिडोर गुजरात में अहमदाबाद को महाराष्ट्र में मुंबई से जोड़ेगा. मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है.

Advertisement

इस हाई स्पीड रेल परियोजना पर 320 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बुलेट ट्रेनों को चलाने की तैयारी हो रही है. यह ट्रेन गुजरात, महाराष्ट्र और दादर तथा नगर हवेली से होते हुए गुज़रेगी. इस हाई स्पीड ट्रेन से पूरी यात्रा सिर्फ़ 2 घंटे 17 मिनट में पूरी हो जाएगी.

पहले अलग पेश होता था रेल बजट

बजट प्रस्तुति में एक बड़ा बदलाव 2017 में आया. इससे पहले भारत में आम बजट और रेल बजट अलग पेश किए जाते थे और रेल मंत्री केंद्रीय बजट से पहले रेल बजट पेश किया करते थे. लेकिन, वर्ष 2017 से रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय कर दिया गया.

Advertisement

ये भी पढ़ें-:

Budget 2026 LIVE Updates: इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, जानें क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं

Budget 2026: इनकम टैक्स में क्या अंतर आया? बजट में क्या हुआ ऐलान?

Budget 2026: 1 फरवरी, रविवार, 11 बजे ही क्यों? बजट से जुड़े 7 बड़े बदलाव जो जानना ज़रूरी हैं

Advertisement

Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को पेश किया बजट, बनाया नया रिकॉर्ड