विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

बाजार में सांडों का तांडव: दुकान में घुसकर मचाई तबाही, दुकानदार परेशान, प्रशासन नाकाम

जब ये सांड एक कपड़ों की दुकान में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ मचाई. कपड़े बिखर गए, हैंगर टूट गए और दुकानदार का सामान तहस-नहस हो गया.

बाजार में सांडों का तांडव: दुकान में घुसकर मचाई तबाही, दुकानदार परेशान, प्रशासन नाकाम
दुकान में घुसा सांड

Rajasthan News: अजमेर के नसीराबाद के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो आवारा सांडों ने अचानक उत्पात शुरू कर दिया. ये सांड एक कपड़े की दुकान में घुस गए और जमकर तोड़फोड़ मचाई. दुकान में रखे कपड़े इधर-उधर बिखर गए, हैंगर टूट गए और सारा सामान तहस-नहस हो गया. दुकानदार और आसपास के लोग डर से इधर-उधर भागे. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह सांडों को बाहर निकाला. इस घटना से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ वहीं बाजार में आए ग्राहक भी सहम गए.  

प्रशासन की लापरवाही उजागर

नसीराबाद के बाजारों और चौराहों पर आवारा गायों और सांडों का जमावड़ा आम बात है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छावनी परिषद को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इन मवेशियों ने पहले भी कई लोगों को घायल किया है मगर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है. इस घटना ने एक बार फिर छावनी परिषद की नाकामी को सामने ला दिया.  

लोगों में डर का माहौल

बाजार में इस हादसे के बाद दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द ही इन आवारा मवेशियों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है. ग्राहकों ने भी बाजार में सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाए हैं. स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया "रोजाना सांड सड़कों पर घूमते हैं. प्रशासन को गौशाला बनाकर इन्हें हटाना चाहिए."

ये भी पढ़ें- राजस्थान कांग्रेस में 'सर्जरी' की तैयारी, डोटासरा ने संगठन में निष्क्रिय 17 नेताओं को थमाया नोटिस

ACB की जाल में फंसा रिश्वत लेता पटवारी और चेनमैन, विरासत का म्यूटेशन खोलने के लिए ले रहे थे घूस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com