विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2024

पराली जलाने गए किसान की दर्दनाक मौत, आग भड़कने के बाद कर रहा था काबू करने की कोशिश

राजस्थान के बूंदी जिले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है. दरअसल किसान अपने खेत की पराली जला रहा था, लेकिन आज बहुत बढ़ गई. जिसके बाद वह अकेले ही उसे बुजाने लग गए और उसकि चपेट में आ गए.

पराली जलाने गए किसान की दर्दनाक मौत, आग भड़कने के बाद कर रहा था काबू करने की कोशिश
मृतक लोकेश कुमार मीणा

Rajasthan News: राजस्थान में बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र में पराली जलाने के दौरान एक किसान आग की चपेट में आ गया. जिसकी वजह से किसान की जलकर दर्दनाक मौत हो गईं. बताया जा रहा है कि किसान ने खुद ही पराली पर आग लगाई थी. इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसके बाद किसान उस आग को बुझाने के लिए दौड़ा और आग की लपटों में समा गया और जलकर उसकी मौत हो गई.

इसके बाद किसान को गंभीर हालत में बूंदी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. 

2 बच्चों का पिता है मृतक

पुलिस के अनुसार, दबलाना क्षेत्र के अलोद गांव निवासी लोकेश कुमार मीणा (42) आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया. वह खेत पर पराली जला रहा था. इसी दौरान आग ओर ज्यादा भड़क उठी. इसके बाद आगे के बढ़ने के डर से वह अकेले ही आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उसकी मौत हो गई. मृतक के एक लड़का और एक लड़की है. जिसमें लड़के की डेढ़ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी. वहीं मृतक की बहिन अनीता मीणा हिंडोली में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हैं.

आग से जले हुए कपड़े

आग से जले हुए मृतक के कपड़े

पराली जलाने जमीन होती है खराब

जानकारी के अनुसार, पराली जलाने को लेकर लगातार सरकार किसानों को जागरूक करती हुई आई है. लेकिन किसान इससे जागरूक नहीं हो पा रहे हैं. नतीजन इस तरीके के हादसे भी सामने आ रहे हैं. कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार खेतों में बची पराली पर आग लगने से जमीन खराब होती है और उस जमीन की पैदावार धीरे-धीरे कम होने लगती है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अज्ञात बीमारी की चपेट में आ रहे मासूम, 3 बच्चों की मौत के बाद 40 लोगों का लिया गया ब्लड सैंपल  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com