विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

राजस्थान दिवस पर कोटा में होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, CM भजनलाल करेंगे नई योजनाओं का शुभारंभ

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है.  इसी क्रम में कोटा के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. 

राजस्थान दिवस पर कोटा में होगा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, CM भजनलाल करेंगे नई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में साप्ताहिक महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी क्रम में कोटा के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और उनसे संवाद करेंगे. यह कदम युवाओं के रोजगार के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

शिक्षा और रोजगार के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान' का शुभारंभ करेंगे. इसके तहत पठन दक्षता के आकलन और उपचार के लिए एआई आधारित ऐप लॉन्च किया जाएगा. साथ ही, विद्यार्थी उपस्थित ऐप और डिजिटल प्रवेशोत्सव की शुरुआत होगी.

ऑन डिमांड परीक्षा की घोषणा

मुख्यमंत्री शर्मा 1 जुलाई, 2025 से ऑन डिमांड परीक्षा शुरू करने की घोषणा करेंगे. इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे. विद्यार्थियों को बैग और यूनिफॉर्म की डीबीटी के साथ अटल ज्ञान केंद्र के दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे.

युवाओं के लिए स्किल और युवा नीति का विमोचन

कार्यक्रम में स्किल नीति और युवा नीति का विमोचन किया जाएगा. इसके अलावा, निजी क्षेत्र में रोजगार पर 10 हजार रुपये की सहायता योजना के दिशा-निर्देश भी जारी होंगे.

'रन फॉर फिट राजस्थान' और रोजगार मेला

कोटा के कार्यक्रम से पहले जयपुर में ‘रन फॉर फिट राजस्थान' और रोजगार मेले का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. यह महोत्सव राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य की ओर एक और कदम है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है. इस आयोजन से युवाओं और प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा का संचार होगा. 

यह भी पढ़ें- 

सीकर: चोरों के निशाने पर अब भगवान की संपत्ति, दो मंदिरों से चुराया लाखों का सामान

राजस्थान में 11 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड... एक अधिकारी का ट्रांसफर, डिप्टी सीएम थ्रेट कॉल मामले में सरकार की कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com