विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

Rajasthan: मोहर मंगरी में दो ऑटो को पेट्रोल डालकर फूंका, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस

Chittorgarh Fire: चित्तौड़गढ़ के कोतवाली क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़े दो ऑटो में आग लगा दी. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है. पढ़ें, रात में हुई इस घटना का पूरा विवरण.

Rajasthan: मोहर मंगरी में दो ऑटो को पेट्रोल डालकर फूंका, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस
चित्तौड़गढ़: मोहर मंगरी में अज्ञात बदमाशों ने जलाए दो ऑटो, पुलिस कर रही सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहर मंगरी इलाके में बीती गुरुवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है. अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े दो ऑटो-रिक्शा को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद से ही स्थानीय निवासियों में घर के बाहर खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है.

सुनसान सड़क का फायदा उठाकर लगाई आग

जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिव प्रकाश सोनी और उनके भाई गोपाल सोनी ने रोज की तरह अपने ऑटो घर के बाहर पार्क किए थे. देर रात बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने सन्नाटे का फायदा उठाया और वाहनों पर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डालकर आग लगा दी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक मोहल्ले के लोग पानी डालकर उस पर काबू पाते, तब तक दोनों ऑटो पूरी तरह जलकर कबाड़ हो चुके थे.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित परिवारों ने इस घटना के विरोध में चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस टीमों को आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में सक्रिय किया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें:- चित्तौड़गढ़ श्रम विभाग में करोड़ों के फर्जीवाड़े की आशंका, 3351 आवेदन फिर से खुले; 3 जिलों की टीमें करेंगी जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close