विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

सीएम भजनलाल ने अमित शाह समेत कई मंत्रियों से की मुलाकात, जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की. जिसमें सहकारिता, पेयजल, मेट्रो विस्तार, रेलवे नेटवर्क, ऊर्जा और खनन जैसे विषय शामिल रहे हैं.

सीएम भजनलाल ने अमित शाह समेत कई मंत्रियों से की मुलाकात, जानें किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की. इन बैठकों में सहकारिता, ड्रेनेज, पेयजल, मेट्रो विस्तार, रेलवे नेटवर्क, ऊर्जा और खनन जैसे विषयों पर सार्थक बातचीत हुई.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई

मुख्यमंत्री ने अमित शाह को भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी. उन्होंने राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र की प्रगति पर चर्चा की. पैक्स के कंप्यूटराइजेशन, म्हारो खाता-म्हारो बैंक, गोपाल क्रेडिट कार्ड और सहकार से समृद्धि अभियान जैसे नवाचारों की जानकारी दी. शर्मा ने शाह को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के लिए राजस्थान में होने वाले सहकार सम्मेलन में आमंत्रित किया.

शहरी विकास और ऊर्जा पर जोर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात में शर्मा ने ड्रेनेज, पेयजल, मेट्रो विस्तार और परिवहन सुविधाओं पर चर्चा की. उन्होंने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के लिए संयुक्त उद्यम मॉडल और केंद्रीय सहायता की मांग की. साथ ही जोधपुर विद्युत वितरण निगम के लिए 1368 करोड़ की डीपीआर को मंजूरी और 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ट्रांसमिशन तंत्र विकसित करने का अनुरोध किया.

रेलवे और खनन क्षेत्र में नई पहल

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में रेलवे नेटवर्क विस्तार और डिजिटल कनेक्टिविटी पर बात हुई. वहीं, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ खनन क्षेत्र के विकास, निवेश और कोयला आपूर्ति पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें- किरोड़ी लाल मीणा ने नकली खाद घोटाले का किया खुलासा, गोदाम पर खुद की छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com