Rajasthan CM भजनलाल के पिता नहाते समय बाथरूम में गिरे, RBM अस्पताल से रेफर किया गया जयपुर

Rajasthan- सीएम भजनलाल के पिता बाथरूम जाते समय फिसलने से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर उनकी हालत का जायजा लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CM Bhajanlal father News
NDTV Reprter

Bharatpur: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सीएम भजनलाल के पिता बाथरूम जाते समय फिसलने से घायल हो गए. भरतपुर में मुख्यमंत्री के निवास पर उनके पिता के गिरने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम ने तत्काल पहुंचकर उनकी हालत का जायजा लिया और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया. यहां आरबीएम अस्पताल की मेडिकल टीम के जरिए उनका इलाज किया जा रहा है. टीम के एक डॉक्टर ने बताया कि उनका सीटी स्कैन किया गया है जिसमें उनके दाएं हिस्से की पांच पसलियां टूटी पाई गई हैं. उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. लेकिन उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया जिसके बाद उन्हें RBM अस्पताल के एंबुलेंस से जयपुर लाया गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निवास भरतपुर के जवाहर नगर में है, जहां उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा और माता गोमती देवी रहती हैं.

Advertisement
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निवास भरतपुर के जवाहर नगर में है, जहां उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा और माता गोमती देवी रहती हैं.

दाहिनी तरफ की पांच पसलियां टूटी

आरबीएम अस्पताल के पीएमओ नगेंद्र भदौरिया ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे  उन्हें सूचना मिली थी कि सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम जाते समय फिसलने से चोटिल हो गए हैं. सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन की टीम उनके घर पहुंची. वहां उन्होंने देखा तो मुख्यमंत्री के पिता की दाहिनी तरफ की पसलियों में फ्रैक्चर हो सकता है.

उसके बाद उन्हें सीएम आवास से एंबुलेंस में आरबीएम अस्पताल लाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया जिसमें  उनकी दाहिनी तरफ की पांच पसलियां टूटी पाई गई. अभी उनकी हालत स्थिर है और जयपुर मेडिकल टीम से इस मामले पर  बातचीत चल रही है.

सर्जिकल आईसीयू में किया भर्ती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता  के चोटिल होने की सूचना पर जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी आरबीएम अस्पताल पहुंचे और स्थिति के बारे में जानकारी ली. फिलहाल उन्हें अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है. चिकित्सकों की एक विशेष टीम उनके उपचार के लिए लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: .मदन दिलावर को सदन में बोलने नहीं दे रही कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के उठते ही शुरू हो जाता है हंगामा

Advertisement

Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.