विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2026

सीएम भजनलाल शर्मा के आदेश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार मामले में हुई कार्रवाई

सीएम भजनलाल ने भ्रष्टाचार मामले में सख्ती अपनाते हुए 24 प्रकरणों का निस्तारण किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अडिग है और दोषी कार्मिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

सीएम भजनलाल शर्मा के आदेश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार मामले में हुई कार्रवाई
सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान सरकार ने भ्रष्ट और अनुशासनहीन के मामले में लोक सेवकों के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. सीएम भजनलाल ने भ्रष्टाचार मामले में सख्ती अपनाते हुए 24 प्रकरणों का निस्तारण किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर अभियोजन स्वीकृति, धारा 17-ए, अनिवार्य सेवानिवृत्ति और विभागीय जांच से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर गाज गिरी है.

तीन बड़े विभागों के 5 अधिकारियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने पद और शक्तियों का दुरुपयोग कर अनैतिक लाभ लेने के मामलों में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोजन स्वीकृति जारी की है. वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों पर सड़क निर्माण में संवेदक से मिलीभगत कर अवैध लाभ पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की गई है.

सेवानिवृत्त RAS अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश

कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर राजकीय भूमि की खातेदारी देने के मामले में एक सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी के खिलाफ धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच को मंजूरी दी गई है. सीसीए नियमों के तहत चार अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई है जबकि पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन पर शास्ति लगाई गई है.

बता दें, इससे पहले भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागों के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की थी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुशासन, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता अडिग है और दोषी कार्मिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान SOG ने MP की यूनिवर्सिटी में मारी रेड, बैक डेट से बनाई थी 65 फर्जी डिग्रियां

यह भी पढ़ेंः किसान-महिलाओं-मजदूरों को मिलेंगे 1590 करोड़, राम मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ पर सीएम भजनलाल शर्मा का तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com