विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2025

Jodhpur Police Holi: जोधपुर में कमिश्नर-एसपी ने होली खेली, दूर खड़े देखते रहे पुलिसकर्मी

जोधपुर पुलिस लाइन में अधिकारियों ने होली खेली, लेकिन सब इंस्पेक्टर से लेकर जवान तक के रैंक वाले पुलिसकर्मियों ने होली का बहिष्कार किया. इस साल होली न खेलने वाले पुलिसकर्मी बैरिकेड के पीछे खड़े होकर ही अधिकारियों को जश्न मनाते देखते रहे.

Jodhpur Police Holi: जोधपुर में कमिश्नर-एसपी ने होली खेली, दूर खड़े देखते रहे पुलिसकर्मी
जोधपुर में अधिकारियों को होली खेलता देखते पुलिसकर्मी.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर पुलिस के जवानों ने शनिवार को पुलिस लाइन में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया. इस जश्न की शुरुआत पुलिस लाइन में हुई, जहां सभी जवान एक-दूसरे को रंग लगाते हुए और डांस करते हुए होली का आनंद ले रहे थे. इस मौके पर पुलिस कमिश्नर, दोनों डीसीपी, एसपी और थानाधिकारी भी शामिल हुए और कमिश्नर के साथ डांस करते हुए उन्हें रंग लगाया.

'आज ये मौका मिला, बहुत खुश हैं'

होली उत्सव में शामिल हुए पुलिसकर्मियों ने कहा कि हम रोज काम करते हैं. लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं. इस वजह से हमें त्योहार मनाने का मौका नहीं मिल पाता है. लेकिन, आज हमें होली का त्योहार मनाने का मौका मिला है. यह हमारे लिए खुशी की बात है. त्योहार मनाने के बाद हम सभी लोग फिर से अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट जाएंगे.

'पुलिस-प्रशासन दोनों एक परिवार'

संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज पुलिस की होली है. कल पुलिस ने पूरी तन्मयता के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया. उसी का नतीजा है कि सभी लोगों ने शांतिपूर्वक होली मनाई. पुलिस और प्रशासन दोनों एक परिवार हैं. मेरी तरफ से सभी पुलिसकर्मियों को होली की बहुत-बहुत बधाई. हम चाहते हैं कि पुलिसकर्मियों के बीच में सकारात्मकता का माहौल बना रहे, ताकि वे समाज के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकें.

'साथ मिलकर काम करते अधिकारी-जवान'

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के सभी अधिकारी और जवान होली मिलन समारोह में आए हुए हैं. यहां सभी लोग अच्छे माहौल में होली का सेलिब्रेशन कर रहे हैं. हम लोग साल के हर दिन काम करते हैं, लेकिन होली का त्योहार ऐसा है, जिसमें हमारे सभी जवान और अधिकारी एक साथ एकत्रित होकर काम करते हैं.

'पुलिस को एंजॉयमेंट का एक दिन मिलता है'

जोधपुर डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमें एक ही दिन एंजॉयमेंट मिलता है. इसके अलावा, हमारे पास और कोई समय नहीं होता है_ यही दिन है, जब हम लोग मिलकर होली मनाते हैं. कुछ घंटे हम यहां पर रहेंगे.

ये भी पढ़ें:- इनविटेशन के बाद भी नहीं आए पुलिसकर्मी, राजस्थान के इन जिलों में फीकी रही पुलिस की होली

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com