विज्ञापन
Story ProgressBack

66 दिन, 15 राज्य, 6700 KM की दूरी... लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राजस्थान भी आएंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyaya Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के दो जिलों से गुजरेगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जारी किए गए रोड मैप के अनुसार यह यात्रा प्रदेश के धौलपुर और बांसवाड़ा से गुजरेगी.

Read Time: 4 min
66 दिन, 15 राज्य, 6700 KM की दूरी... लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राजस्थान भी आएंगे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की थी.

Bharat Jodo Nyaya Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रही है. यह यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी. पिछले साल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी. अब मणिपुर से मुंबई तक की यह यात्रा उसी यात्रा की दूसरी कड़ी बताई जा रही है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 66 दिन की होगी. यह यात्रा 15 राज्यों को कवर करेगी. इन 15 राज्यों की 110  जिलों से होकर गुजरेगी. जिसमें राजस्थान के दो जिले भी शामिल हैं. 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट मैप को साझा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ये है 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप. राहुल गांधी 66 दिनों में 110 ज़िलों से गुज़रते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे. यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी साबित होगी.  बदलेगा भारत जीतेगा INDIA.

राजस्थान के इन दो जिलों से गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के दो जिलों से गुजरेगी. कांग्रेस पार्टी की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जारी किए गए रोड मैप के अनुसार यह यात्रा प्रदेश के धौलपुर जिले और बांसवाड़ा जिले में गुजरेगी.

आगरा होते हुए धौलपुर के रास्ते एमपी जाएगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के बाद दूसरे चरण में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से प्रारंभ होगी। इसके तहत पहले यह यात्रा प्रदेश में आगरा से होती हुई धौलपुर से गुजरते हुई मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जाएगी. मध्य प्रदेश में 9 दिन की यात्रा के बाद यह यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन से होती हुई बांसवाड़ा जिले में आएगी। यहां से यह यात्रा गुजरात के दाहोद जिले में प्रवेश करेगी.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर के इम्फाल से 6700 किलोमीटर लम्बी अपनी "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" शुरू करेंगे.  कांग्रेस नेताओं की एक बड़ी बैठक में गुरुवार को इस यात्रा के प्रारूप को अंतिम रूप दिया गया.  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस के महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में ये फैसला किया गया.

राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा"

  • 14 जनवरी को इम्फाल, मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में ख़त्म होगी
  • इन 67 दिनों में राहुल गांधी 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे
  • अरुणाचल समेत 15 राज्यों के 110 ज़िलों से गुजरेंगे
  • 100 लोक सभा सीटों को कवर करेंगे

  • यह भी पढ़ें - भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कांग्रेस ने क्यों बदला राहुल गांधी के दूसरे मार्च का नाम?

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
    Our Offerings: NDTV
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • इंडिया
    • मराठी
    • 24X7
    Choose Your Destination
    Close