विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2025

Rameshwar Dudi: कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन, 2 साल से कोमा में थे; देर रात ली अंतिम सांस

Rajasthan News: दो साल पहले ब्रेन हैमरेज के बाद से डूडी कोमा में थे. उन्हें इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था.

Rameshwar Dudi: कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन, 2 साल से कोमा में थे; देर रात ली अंतिम सांस

Congress Leader Rameshwar Dudi: राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन हो गया. ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले दो साल से कोमा में थे और उन्होंने शुक्रवार देर रात घर पर ही आखिरी सांस ली. नोखा के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत से शुरू हुआ, फिर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हो गए थे. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चुनाव जीतीं और वर्तमान में नोखा विधायक है. डूडी के निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. आज (4 अक्टूबर) सुबह 11 बजे बीकानेर में पूगल रोड़ बगेची में अंतिम संस्कार होगा. 

राजस्थान में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी

प्रदेश में किसानों की बुलंद आवाज रहे डूडी पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक और सांसद के साथ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. अगस्त-2023 में डूडी को ब्रेन हैमरेज हुआ था, तब से वे कोमा में थे. उन्हें पहले जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया. हाल ही में उन्हें बीकानेर वापस लाया गया था. 

पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख

यह भी पढ़ेंः NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ से मिलने जेल जेल पहुंचे MLA गावड़िया को प्रशासन ने रोका, वापस लौटे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com