विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां, घोषणा पत्र के लिए मांगे जा रहे सुझाव

Congress Manifesto: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ युवा, महिला, नागरिक समाज के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र बनाते समय गंभीरता के साथ विचार कर शामिल किया जाएगा.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां, घोषणा पत्र के लिए मांगे जा रहे सुझाव
जयपुर पहुंचे आनंद शर्मा का डोटासरा ने स्वागत किया

Rajasthan News: कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए.

बैठक में कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों से आए प्रतिनिधियों ने बैठक में अपने-अपने सुझाव प्रदान किये जिन पर सभी ने चर्चा की.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी शामिल हुए.

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ युवा, महिला, नागरिक समाज के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र बनाते समय गंभीरता के साथ विचार कर शामिल किया जाएगा.

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के साथ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्धजनों से चर्चा की व घोषणापत्र को लेकर उनके सुझाव मांगे.

उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं तथा अग्निवीर योजना के माध्यम से अस्थायी नौकरी देने का विरोध पूरे देश में किया जा रहा है. शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर राजस्थान से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा धुआंधार प्रचार एवं मिथ्या विषयों के आधार पर वास्तविक मुद्दों को दबाया जा रहा है जिससे देश का भला होना संभव नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com